वर्ष 2022 की हुरुन ग्लोबल सूची में 20 भारतीय कंपनियां शामिल

वर्ष 2022 की हुरुन ग्लोबल सूची (2022 Hurun Global list) में विश्व की 500 सबसे मूल्यवान कंपनियों में 20 भारतीय कंपनियां शामिल हैं। इस तरह इस सूची में भारत अब 5वें स्थान पर आ गया है।

सूची में शामिल 20 कंपनियों के साथ भारत 9वीं रैंक से 5वीं रैंक पर पहुंच गया। इन 20 कंपनियों में से ग्यारह मुंबई में, 4 अहमदाबाद में और नोएडा, नई दिल्ली, बेंगलुरु और कोलकाता में से प्रत्येक में एक-एक कम्पनी स्थित हैं।

202 बिलियन डॉलर के साथ, ऊर्जा दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान भारतीय कंपनी है, इसके बाद 139 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन के साथ टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और 97 बिलियन डॉलर के वैल्यूएशन के साथ एचडीएफसी बैंक का स्थान है।

वैसे विश्व की शीर्ष 100 कंपनियों की सूची में केवल दो भारतीय कंपनियां रिलायंस इंडस्ट्रीज (34) और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (65) जगह बना पाई हैं।

वर्ष 2022 हुरुन ग्लोबल 500 सूची में सर्वाधिक 260 कंपनियां अमेरिका की है और इस सूची में वह सबसे ऊपर है। चीन 35 कंपनियों के साथ दूसरे स्थान पर है।

error: Content is protected !!