विश्व व्यापार संगठन (WTO) का गुड्स ट्रेड बैरोमीटर

विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नवीनतम गुड्स ट्रेड बैरोमीटर (Goods Trade Barometer) वर्ष 2022 के शेष अवधियों में और 2023 में व्यापार वृद्धि के धीमा रहने की ओर इशारा करता है।

इसका बेसलाइन मान 100 है। 100 से अधिक का मान ट्रेंड ग्रोथ से ऊपर का संकेत देता है जबकि 100 से नीचे का मान ट्रेंड के नीचे ग्रोथ का संकेत देता है। वर्तमान गुड्स ट्रेड बैरोमीटर इंडेक्स रीडिंग 96.2 है।

गुड्स ट्रेड बैरोमीटर (Goods Trade Barometer) के बारे में

विश्व व्यापार संगठन ने विश्व व्यापार के ट्रेंड पर “रियल टाइम” जानकारी प्रदान करने के लिए संकेतकों का एक सेट विकसित किया है।

गुड्स ट्रेड बैरोमीटर, जिसे पूर्व में वर्ल्ड ट्रेड आउटलुक इंडिकेटर कहा जाता है, एक प्रमुख संकेतक है जो वस्तु व्यापार की वास्तविक मात्रा के आंकड़ों से दो से तीन महीने पहले विश्व व्यापार वृद्धि में बदलाव का संकेत देता है।

इसी तरह सेवा व्यापार बैरोमीटर सर्विस सेक्टर व्यापार की वर्तमान स्थिति को आधिकारिक आंकड़ों से थोड़ा आगे दिखाता है।

दोनों बैरोमीटर पारंपरिक व्यापार आंकड़ों और पूर्वानुमानों के पूरक हैं।

बैरोमीटर इंडेक्स दिखाता है कि वस्तु व्यापार में शॉर्ट-रन ट्रेंड के साथ नवीनतम डेटा की तुलना कैसे की जाती है।

100 की रीडिंग हाल के ट्रेंड के अनुरूप व्यापार विस्तार का संकेत देती है। 100 से अधिक की रीडिंग ट्रेंड से ऊपर की वृद्धि का संकेत देती है जबकि 100 से नीचे की रीडिंग नीचे की ट्रेंड की वृद्धि का संकेत देती है।

गुड्स ट्रेड बैरोमीटर को तिमाही आधार पर अपडेट किया जाता है।

error: Content is protected !!