दीपा मलिक नि-क्षय मित्र और क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान की राष्ट्रीय दूत बनीं

 पद्म श्री एवं खेल रत्न अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित भारत की पहली महिला पैरालंपिक पदक विजेता तथा भारत की पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष, डॉ. दीपा मलिक (Deepa Malik ) ने क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान (TB Mukt Bharat campaign) की राष्ट्रीय दूत और नि-क्षय मित्र (Ni-Kshay Mitra) बनकर इस अभियान को अपना समर्थन देने का संकल्प लिया है।

 क्षयरोग (टीबी) मुक्त भारत अभियान मार्च 2018 में  प्रधानमंत्री श्री द्वारा शुरू किया गया था।

 टीबी पीड़ित रोगियों को पोषण, अतिरिक्त निदान और व्यावसायिक सहायता के तीन स्तरों पर सहायता प्रदान करने के लिए नि-क्षय मित्र अभियान को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुरू किया था।    

दीपा मलिक ने जन आंदोलन में भाग लेकर 2025 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लिए गति प्रदान करने में अपना योगदान देने का आग्रह किया।

error: Content is protected !!