अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम

Image credit: WFP India

हाल में खाद्य सचिवों के एक सम्मेलन के दौरान अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम (Annapurti Grain ATM) पर एक प्रस्तुति रखी गयी। विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) द्वारा विकसित अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम एक साथ दो वस्तुओं का वितरण कर सकता है और 50 किलोग्राम खाद्यान्न के वितरण में लगभग 90 सेकंड का समय लेता है।

क्या थी समस्या?

भारत सरकार दुनिया के सबसे बड़े खाद्य-आधारित सुरक्षा जालों में से एक का संचालन करती है, जिसके तहत हर महीने 500,000 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों (FPS) के नेटवर्क के माध्यम से 813 मिलियन लोगों को सब्सिडी वाले अनाज प्रदान किए जाते हैं।

वर्तमान सेट अप के तहत, FPS संचालक मैन्युअल रूप से खाद्यान्न का वजन और वितरण करते हैं। हालांकि, यह मैनुअल तौल और अनाज का वितरण कई समस्याओं से ग्रस्त है। इसमें लाभार्थियों को लंबे समय तक कतार में लगना होता है।

अनाज के बर्बाद होने की उच्च संभावना होती है, और यहां तक कि लोगों को उनके हिस्से की खाद्य सहायता प्राप्त नहीं हो पाती है।

अन्नपूर्ति ग्रेन एटीएम का क्या है महत्व?

यह मशीन शारीरिक श्रम को कम करता है और सार्वजानिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न के वितरण को आटोमेटिक करता है।

वर्तमान में, गुड़गांव, देहरादून, वाराणसी और भुवनेश्वर में 4 अन्नपूर्ति समाधान स्थापित किए गए हैं। गोरखपुर, लखनऊ, शिलांग, अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु में 6 और समाधान स्थापित किए जा रहे हैं।

इन सभी इकाइयों को WFP द्वारा निशुल्क आधार पर स्थापित किया गया है।

समाधान से कैजुअल श्रमिकों, प्रवासी श्रमिकों और औद्योगिक श्रमिकों को अत्यधिक लाभ होता है क्योंकि वे दिन भर का काम खत्म कर स्वचालित मशीन से अपने अधिकारों का लाभ उठा सकते हैं।

इन समाधानों को औद्योगिक परिसरों में भी स्थापित किया जा सकता है जहां श्रमिक काम के स्थान पर ही अपना हक ले सकते हैं।

यह मशीन सामान्य बैंकिंग एटीएम की तरह ही काम कर सकता है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध किया गया है कि वे इसके संचालन के लिए अपनी रुचि व्यक्त करें।

error: Content is protected !!