राष्ट्रीय महिला आयोग ने डिजिटल शक्ति 4.0 (Digital Shakti 4.0) लॉन्च किया

महिलाओं और लड़कियों के लिए सुरक्षित साइबरस्पेस बनाने के लिए साइबरपीस फाउंडेशन और मेटा के सहयोग से राष्ट्रीय महिला आयोग ने डिजिटल शक्ति 4.0 (Digital Shakti 4.0) लॉन्च किया।

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि डिजिटल शक्ति अभियान महिलाओं और लड़कियों की डिजिटल भागीदारी को गति दे रहा है।

डिजिटल शक्ति अभियान साइबर स्पेस में महिलाओं और लड़कियों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और कौशल प्रदान करने की एक अखिल भारतीय परियोजना है।

इसका उद्देश्य महिलाओं और लड़कियों को अपने लाभ के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करने और खुद को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सुरक्षित रखने के लिए प्रशिक्षित करना है।

बता दें कि महिलाओं और लड़कियों के लिए ऑनलाइन सुरक्षित स्पेस बनाने की प्रतिबद्धता के अनुरूप, डिजिटल शक्ति 4.0 महिलाओं को किसी भी अवैध या अनुचित ऑनलाइन गतिविधि के खिलाफ खड़े होने के लिए डिजिटल रूप से कुशल और जागरूक बनाने पर केंद्रित है।

डिजिटल शक्ति की शुरुआत जून 2018 में देश भर की महिलाओं को डिजिटल क्षेत्र में जागरूकता के स्तर को बढ़ाने, लचीलापन अपनाने और साइबर अपराध से सबसे प्रभावी तरीकों से लड़ने में मदद करने के लिए की गई थी।

पूरे भारत में इस परियोजना के माध्यम से 3 लाख से अधिक महिलाओं को साइबर सुरक्षा परामर्शों और सूझ-बूझ, रिपोर्टिंग और निवारण व्यवस्था, डेटा गोपनीयता और उनके लाभ के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग से अवगत कराया गया है।

error: Content is protected !!