पहली विश्व मीडिया कांग्रेस 2022

सूचना प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री अपूर्व चंद्रा ने 16 नवंबर 2022 को संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में आयोजित पहली विश्व मीडिया कांग्रेस (World Media Congress) को संबोधित किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारत में 1.2 बिलियन से अधिक मोबाइल फोन उपयोगकर्ता और 600 मिलियन स्मार्ट फोन उपयोगकर्ता हैं। बेहद किफायती डेटा दरों के साथ, स्मार्ट फोन की इस पैठ के परिणामस्वरूप उपयोगकर्ताओं ने मोबाइल उपकरणों के जरिए व्यापक पैमाने पर सूचनाओं और मनोरंजन का उपभोग किया है।

सोशल मीडिया ने भारत में सूचनाओं के तेज और गहरे प्रसार को इस हद तक संभव बनाया है कि इससे प्राकृतिक आपदाओं में होने वाली मौतों में भी कमी आई है।

सूचना प्रसारण सचिव ने संयुक्त अरब अमीरात को इस तरह की पहली कांग्रेस आयोजित करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत और मेजबान देश में काफी समानताएं हैं।

उन्होंने श्रोताओं को भारत में मीडिया परिदृश्य के बारे में बताया और कहा कि भारत मीडिया की एक समृद्ध परंपरा वाला देश है जिसमें 897 टेलीविजन चैनल शामिल हैं। इन टेलीविजन चैनलों में से 350 से अधिक समाचार चैनल हैं और 80 हजार से अधिक समाचार पत्र विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित हो रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि हाल ही में लोगों का झुकाव नई मीडिया की ओर हुआ है और युवा वर्ग इस नई मीडिया से जानकारी प्राप्त कर रहा है।

सूचना प्रसारण सचिव ने कहा कि इसने विश्वसनीयता की चुनौती पेश करने के साथ – साथ सरकार के समक्ष भी चुनौती पेश की है।

error: Content is protected !!