वांगाला महोत्सव

मेघालय के मुख्यमंत्री ने 03 नवंबर को शिलांग के पास उमियम झील (Umiam lake) में राइजिंग सन वाटर फेस्ट 2022 का उद्घाटन किया। लेफ्टिनेंट जनरल केसी पंचनाथन, जीओसी 101 एरिया, शिलांग इस पर्व समारोह के दूसरे दिन सम्मानित अतिथि थे।

आयोजित की गई रोइंग स्पर्धाओं में सिंगल स्कल, डबल स्कल, कॉक्सलेस पेयर, कॉक्सलेस फोर और एर्गो 500 मीटर थे।

इस फेस्टिवल के दौरान गारो लोगों (Garos of Meghalaya) ने वांगाला नृत्व प्रस्तुत किया।

मेघालय का वांगाला महोत्सव भारत के मेघालय के गारो में सबसे लोकप्रिय त्योहार है।

वांगाला महोत्सव उर्वरता के सूर्य-देवता सालजोंग (Saljong) के सम्मान में आयोजित एक फसल कटाई उत्सव है।

वांगाला महोत्सव (Wangala Festival) का उत्सव परिश्रम की अवधि के अंत का प्रतीक है, जिसका परिणाम अच्छा उत्पादन के रूप में सामने आता है। यह सर्दियों की शुरुआत का भी प्रतीक है।

error: Content is protected !!