पहला अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस 2022

पहला अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फीयर रिजर्व दिवस (International Day for Biosphere Reserves) 3 नवंबर 2022 को मनाया गया। अब प्रतिवर्ष 3 नवंबर को यह दिवस मनाया जायेगा।

बायोस्फीयर रिजर्व के विश्व नेटवर्क के सभी क्षेत्रों के सहयोग से यूनेस्को मुख्यालय में सतत विकास के लिए बायोस्फीयर रिजर्व के योगदान को प्रदर्शित करने वाला एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

यह मैन एन्ड बायोस्फीयर (Man and the Biosphere: MAB) कार्यक्रम की 50वीं वर्षगांठ के दो साल के उत्सव के अंत को भी चिह्नित करता है।

वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR)

वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फीयर रिजर्व (WNBR) का गठन 1971 में जैव विविधता संरक्षण, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली और प्रकृति के साथ सद्भाव में रहने के लिए एक बैकबोन के रूप में किया गया था।

फ़िलहाल 134 देशों में अब 738 बायोस्फीयर हैं, जिनमें भारत में 12, श्रीलंका में चार और मालदीव में तीन शामिल हैं।

दक्षिण एशिया में, 30 से अधिक बायोस्फीयर रिजर्व स्थापित किए गए हैं।

दक्षिण एशिया में पहला यूनेस्को बायोस्फीयर रिजर्व श्रीलंका में हुरुलु बायोस्फीयर रिजर्व था।

यूनेस्को द्वारा भारत में पहला बायोस्फीयर रिजर्व 2000 में नीलगिरी के ब्लू माउंटेन को नामित किया गया था, जो तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल में फैला हुआ है । स्पेन में 53 बायोस्फीयर रिजर्व हैं।

भारत में यूनेस्को वर्ल्ड नेटवर्क ऑफ बायोस्फियर रिज़र्व

नीलगिरि, 2000

मन्नार की खाड़ी, 2001

सुंदरबन, 2001

नंदा देवी, 2004

नोकरेक, 2009

पचमढ़ी, 2009

सिमिलिपाल, 2009

अचनकमार-अमरकंटक, 2012

ग्रेट निकोबार, 2013

अगस्त्यमाला, 2016

कंचनजंघा , 2018

पन्ना (मप्र), 2020

error: Content is protected !!