भारत के प्रथम मतदाता श्याम सरन नेगी ने हिमाचल में वोट डाला

106 वर्षीय श्याम सरन नेगी (Shyam Saran Negi ) ने 2 नवंबर को किन्नौर जिले के कल्पा में मतपत्र के माध्यम से अपना वोट डाला। वह हिमाचल प्रदेश के कल्पा में एक सेवानिवृत्त स्कूल शिक्षक हैं, जिन्होंने भारत में 1951 के आम चुनाव में पहला वोट डाला था।

स्वतंत्र भारत के पहले मतदाता, 106 वर्षीय मास्टर श्याम सरन नेगी, जो आदिवासी जिले किन्नौर के रहने वाले हैं, ने पोस्टल बैलट के माध्यम से 14वीं हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 34वीं बार अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

106 वर्षीय मास्टर श्याम सरन नेगी ने 1951 में भारत के आम चुनाव में पहली बार मतदान किया और लोकसभा चुनाव में सोलह बार मतदान किया। वह 2014 से राज्य के चुनाव आइकॉन भी हैं।

पेशे से शिक्षक, श्री नेगी ने 1951 से हर चुनाव में मतदान किया है और कभी भी मतदान करने का अवसर नहीं गंवाया है।

श्याम सरन नेगी ने अपने जीवन में पहली बार 2 नवंबर को अपने घर से वोट डाला। सरन नेगी अस्वस्थ चल रहे थी। इसलिए जिला प्रशासन द्वारा कल्पा स्थित उनके गृह परिसर में रेड कार्पेट की व्यवस्था की गयी थी।

error: Content is protected !!