लिज़ ट्रस- ब्रिटिश इतिहास में प्रधानमंत्री का सबसे छोटा कार्यकाल

ब्रिटेन की प्रधान मंत्री लिज़ ट्रस (Liz Truss) ने अपनी नियुक्ति के छह सप्ताह बाद ही 20 अक्टूबर को पद से इस्तीफा दे दिया। सुश्री ट्रस केवल 45 दिनों के प्रधानमंत्री रहीं और इस तरह ब्रिटिश इतिहास में सबसे कम समय तक सेवा करने वाली प्रधान मंत्री बनीं।

उनसे पूर्व जॉर्ज कैनिंग 1827 में 119 दिनों प्रधानमंत्री रहे थे। कार्यकाल के दौरान ही कैनिंग की मृत्यु हो गई थी।

लिज़ ट्रस ब्रिटेन की महरानी क्वीन एलिज़ाबबेथ द्वितीय द्वारा नियुक्त की गई आख़िरी प्रधानमंत्री थीं। ट्रस के पद की शपथ लेने के दो दिन बाद एलिज़ाबबेथ द्वितीय का निधन हो गया था और पूरे देश में 10 दिन का शोक मनाया गया। इसके बाद लिज़ ट्रस ने देश के नए सम्राट किंग चार्ल्स तृतीय के सामने भी शपथ ली थी।

त्यागपत्र की वजह

6 सितंबर 2022 को नियुक्त हुईं सैंतालीस वर्षीय लिज़ ट्रस को अपने वित्त मंत्री और निकटतम राजनीतिक सहयोगी, क्वासी क्वार्टेंग को बर्खास्त करने के लिए मजबूर किया गया था, और अपने लगभग सभी आर्थिक कार्यक्रमों को छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा।

23 सितंबर 2022 को चांसलर क्वाज़ी क्वार्टेंग ने ‘मिनी बजट’ की घोषणा की थी जिसमें 45 अरब की टैक्स कटौती के बारे में कहा गया था। इससे बाज़ार में अस्थिरता फैलने लगी। इस घोषणा से डॉलर के मुक़ाबले पाउंड अपने न्यूनतम स्तर तक पहुंच गया। बैंक ऑफ़ इंग्लैंड को हस्तक्षेप करना पड़ा। इसके बाद अपने विवादित बयान के बाद चर्चा में रही गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने भी पद छोड़ दिया।

error: Content is protected !!