उत्तर प्रदेश विधानमंडल में 22 सितंबर 2022 का दिन महिला सदस्‍यों के लिए आरक्षित रखा गया

उत्तर प्रदेश विधानमंडल के वर्तमान मानसून सत्र में 22 सितंबर को पहली बार महिला-केंद्रित दिवस (women-only day) का आयोजन किया गया। इस दौरान दोनों सदनों में सिर्फ महिला सदस्‍यों ने ही अपनी बात रखी और महिलाओं के मुद्दे उठाए।

22 सितंबर का पूरा दिन महिला केंद्रित मुद्दों को उठाने के लिए महिला सदस्यों के लिए आरक्षित था।

प्रश्नकाल के ठीक बाद महिला सदस्यों को विधानसभा के दोनों सदनों में अपने मुद्दों और समस्याओं के बारे में बोलने का मौका दिया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन की महिला सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे जो भी मुद्दे और समस्याएं उठाएंगी सरकार उनके समाधान के लिए सहानुभूतिपूर्वक काम करेगी।

कई महिला सदस्यों ने इस पहल के लिए सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि यह लोकतंत्र की शक्ति है कि एक पूरा दिन महिलाओं के लिए आरक्षित था।

error: Content is protected !!