अंडमान-निकोबार को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश घोषित किया गया

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह को भारत का पहला स्वच्छ सुजल प्रदेश (India’s first Swachh Sujal Pradesh) घोषित किया है।

पोर्ट ब्लेयर में एक समारोह में उपराज्यपाल एडमिरल डीके जोशी को प्रमाण पत्र सौंपा गया। अब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के सभी गांवों को हर घर जल के रूप में प्रमाणित किया गया है और खुले में शौच मुक्त – ODF प्लस के रूप में सत्यापित किया गया है।

भारत की मुख्य भूमि से दूर स्थित होने के कारण द्वीपों की उपलब्धि बाकी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रेरणा का स्रोत साबित होगी।

error: Content is protected !!