सोलोमन द्वीप ने विदेशी नौसेना जहाजों को अपने बंदरगाहों पर प्रतिबंध लगाया

Image: Google Map

सोलोमन द्वीप (Solomon Islands) ने अमेरिकी तट रक्षक जहाज को अपने बंदरगाह पर ईंधन भरने से मना करने के बाद, अनुमोदन प्रक्रियाओं की समीक्षा करने की आवश्यकता का हवाला देते हुए सभी विदेशी नौसेनाओं की जहाजों को लंगर की अनुमति देने से तात्कालिक आधार पर निलंबित कर दिया है।

हाल के वर्षों में चीन के साथ सोलोमन द्वीप के संबंध बढ़ें हैं। वर्ष 2019 में ताइवान को दी गयी अपनी राजनयिक मान्यता समाप्त करने के बाद सोलोमन ने चीन के साथ अप्रैल 2022 में सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।

इससे प्रशांत में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड की चिंताएं बढ़ गयी हैं साथ ही अमेरिका के कान भी खड़े हो गए हैं। पश्चिमी देश इस बात से चिंतित हैं कि चीन इस समझौते का फायदा उठाकर वहां सैन्य अड्डा स्थापित कर सकता है।

हालांकि सोलोमन के प्रधान मंत्री सोगावरे ने उन सुझावों को खारिज कर दिया कि अमेरिकी जहाजों को मना करने की पीछे चीन के साथ उसके सुरक्षा संबंध की भूमिका है।

चीन प्रशांत द्वीप क्षेत्र को अपने तथाकथित एयर सिल्क रोड में एक महत्वपूर्ण एयर फ्रेट हब के रूप में देखता है, जो एशिया को मध्य और दक्षिण अमेरिका से जोड़ता है।

संयुक्त राज्य अमेरिका और उसके क्षेत्रीय सहयोगी, जैसे ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड, चिंतित हैं कि चीन-सोलोमन द्वीप सुरक्षा समझौता चीनी नौसैनिक जहाजों को फिर लाभ प्रदान कर सकता है।

सोलोमन द्वीप

सोलोमन द्वीप दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित द्वीपों का एक समूह है। सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व और ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पूर्व में हैं।

इसकी राजधानी, होनियारा (Honiara), सबसे बड़े द्वीप गुआडलकैनाल (Guadalcanal) पर स्थित है।

इस देश का नाम सोलोमन द्वीप पर पड़ा जो मेलानेशियन (Melanesian) द्वीपों का एक संग्रह है।

मेलानेशियन स्पीयरहेड समूह अधिमान्य व्यापार समझौता (Melanesian Spearhead Group Preferential Trade Agreement) एक क्षेत्रीय व्यापार संधि है जिसमें वानुअतु, सोलोमन द्वीप समूह, पापुआ न्यू गिनी और फिजी शामिल हैं।

90% से अधिक द्वीपवासी मेलानेशियन हैं, लेकिन सबसे बड़े द्वीप ग्वाडलकैनाल पर इसाटाबस और पड़ोसी द्वीप से प्रवासी मलाइतान के बीच तीव्र और कड़वी प्रतिद्वंद्विता रही है।

error: Content is protected !!