लिब्रेविले घोषणा (Libreville Declaration) क्या है?

अफ्रीकी स्वास्थ्य मंत्रियों ने 25 अगस्त, 2022 को अफ्रीकी क्षेत्र में मानव स्वास्थ्य के पर्यावरणीय निर्धारकों के प्रबंधन के लिए अद्यतन क्षेत्रीय रणनीति को अपनाया है।

मंत्रियों ने दस्तावेज़ में स्वीकार किया कि अफ्रीका में सभी मौतों में से लगभग एक चौथाई कथित तौर पर पर्यावरणीय वजहों से हुई हैं, जिसमें जलवायु परिवर्तन के प्रभाव भी शामिल हैं। उन्होंने टोगो के लोमे में अफ्रीका के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की क्षेत्रीय समिति के 72वें सत्र में इस रणनीति को अपनाया।

2022-2032 के लिए नई रणनीति सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधों को संबोधित करने पर सदस्य देशों को मार्गदर्शन प्रदान करती है।

इसे स्वास्थ्य और पर्यावरण क्षेत्रों के बीच तालमेल और समन्वय को बढ़ावा देने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसे वर्ष 2008 की लिब्रेविले घोषणापत्र (Libreville Declaration) 2008 द्वारा भी स्वीकार किया गया है।

स्वास्थ्य और पर्यावरण पर लिब्रेविले घोषणा (Libreville Declaration) एक नीतिगत वक्तव्य है जो अफ्रीकी महाद्वीप में मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण संबंधों को संबोधित करने के लिए एक समेकित और एकीकृत ढांचा प्रदान करता है।

error: Content is protected !!