अंतरिक्ष गतिविधि की निगरानी के लिए भारत की पहली वेधशाला उत्तराखंड में स्थापित होगा

भारत की स्टार्टअप दिगंतारा (Digantara) अंतरिक्ष गतिविधियों पर नजर रखने वाली अपने तरह की पहली वेधशाला (ऑब्जर्वेटरी) उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र में लगाई जाएगी। यह पृथ्वी की परिक्रमा लगा रही 10 सेमी जितने छोटे आकार की वस्तु पर भी नजर रखने में सक्षम होगी।

मुख्य लाभ

स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (Space Situational Awareness: SSA) वेधशाला अंतरिक्ष मलवे व सैन्य उपग्रहों की एक एक गतिविधि पर कड़ी नजर रखने में मदद करेगी।

उत्तराखंड में स्थापित होने वाली यह वेधशाला SSA की निगरानी के अंतर को खत्म कर देगी क्योंकि अभी ऑस्ट्रेलिया से लेकर दक्षिणी अफ्रीका तक ऐसी कोई सुविधा नहीं है।

उच्च गुणवत्ता की निगरानी के साथ ही जमीन पर स्थिति संवेदी नेटवर्क से अंतरिक्ष में हो रही गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलेगी। इन आंकड़ों के साथ, यह उपग्रहों और अन्य अंतरिक्ष यान के बीच टकराव की आशंका को उनके स्थान, गति और ट्राजेक्ट्री का अधिक सटीक पूर्वानुमान करके कम करने में सक्षम होगी।

वेधशाला भारत को उपमहाद्वीप पर अंतरिक्ष गतिविधि की निगरानी करने की स्वदेशी क्षमता भी देगी। यूक्रेन में युद्ध से पहले कई रूसी उपग्रहों को क्षेत्र के ऊपर मंडराते देखा गया था। दूसरी ओर अगर चीनी उपग्रह भारत के एक क्षेत्र विशेष में लंबे समय तक देखे जाते हैं। ऐसे में इन गतिविधियों पर नजर रखने के लिये अमेरिका जैसे देशों पर निर्भर हुए बगैर, स्वदेशी क्षमता होना भारत के लिए फायदे की बात है।

स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA)

स्पेस सिचुएशनल अवेयरनेस (SSA) अंतरिक्ष पर्यावरण के ज्ञान को संदर्भित करता है, जिसमें अंतरिक्ष वस्तुओं की अवस्थिति और कार्य और अंतरिक्ष मौसम की घटनाएं शामिल हैं।

SSA में तीन क्षेत्र शामिल हैं: मानव निर्मित वस्तुओं की अंतरिक्ष निगरानी और ट्रैकिंग (SST), अंतरिक्ष मौसम (SWE) निगरानी और पूर्वानुमान और निकट-पृथ्वी वस्तुओं (NEO) की निगरानी (केवल प्राकृतिक अंतरिक्ष वस्तुएं)।

प्रोजेक्ट नेत्र

भारतीय उपग्रहों के लिए मलबे और अन्य खतरों का पता लगाने के लिए ‘प्रोजेक्ट नेत्रा’ (NETRA: Network for Space Objects Tracking and Analysis) अंतरिक्ष में एक पूर्व चेतावनी प्रणाली है।

400 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली यह परियोजना भारत को अन्य अंतरिक्ष शक्तियों की तरह अंतरिक्ष अवस्थिति जागरूकता (Space Situational Awareness: SSA) में अपनी क्षमता प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!