पृथ्वी पर सबसे छोटा दिन दर्ज किया गया-क्या हैं कारण?

29 जून 2022 को, पृथ्वी ने एक पूर्ण चक्कर – एक दिन – अपने नियमित 24 घंटों से 1.59 मिलीसेकंड में कम पूरा किया। वैज्ञानिकों ने 1960 के दशक से, जब पहली बार पृथ्वी की घूर्णन गति को मापने के लिए सटीक परमाणु घड़ियों का उपयोग करना शुरू किया था, तब से यह सबसे छोटा दिन दर्ज किया गया है।

पृथ्वी हर 24 घंटे में अपनी धुरी पर एक पूर्ण चक्कर पूरा करती है। वह एकल चक्कर एक दिन को चिह्नित करता है और सूर्योदय और सूर्यास्त के चक्र को संचालित करता है जिसने अरबों वर्षों से जीवन के पैटर्न को आकार दिया है। लेकिन 29 जून को यह थोड़ा जल्दी हो गया, क्योंकि आधी रात को अगला दिन उम्मीद से 1.59 मिलीसेकंड जल्दी पहुंच गया।

हालाँकि पिछले कुछ वर्षों में पृथ्वी की घूर्णन गति में रिकॉर्ड गिरावट की झड़ी लग गई है और छोटे दिन अधिक दर्ज किया जा रहा है। वर्ष 2020 में, पृथ्वी ने 28 छोटे दिन रिकॉर्ड किये जो पिछले 50 वर्षों में सर्वाधिक था। इनमें से 19 जुलाई, 2020 एक दिवस 1.47 मिलीसेकंड पहले पूरा हो गया।

वैज्ञानिकों के मुताबिक पृथ्वी लंबी अवधि में धीमी हो रही है, लेकिन लघु टाइम स्केल के मामले में स्थिति चिंताजनक दिखाई पड़ रही है।

पृथ्वी के अंदर एक पिघला हुआ कोर है; इसकी सतह खिसकते महाद्वीपों, उफनते महासागरों और लुप्त हो रहे हिमनदों का एक समूह है। साथ ही पूरी पृथ्वी गैसों के एक मोटे आवरण में लिपटी हुई है और अपनी धुरी पर घूमते हुए यह लड़खड़ाती है। ये सभी पृथ्वी के घूर्णन को प्रभावित करते हैं, इसे तेज करते हैं या इसे धीमा करते हैं, हालांकि ये परिवर्तन अनिवार्य रूप से अगोचर हैं।

नासा के अनुसार, अल नीनो वर्षों में तेज हवाएं पृथ्वी की घूर्णन को धीमा कर सकती हैं, जिससे दिन की अवधि एक मिलीसेकंड के अंश तक बढ़ सकती हैं।

दूसरी ओर, भूकंप का विपरीत प्रभाव हो सकता है यानी यह घूर्णन को बढ़ा सकता है और दिन की अवधि को छोटा कर सकता है ।

वर्ष 2004 के भूकंप ने हिंद महासागर में सुनामी को जन्म दिया, जिससे पर्याप्त चट्टान स्थानांतरित हो गई और दिन की अवधि लगभग तीन माइक्रोसेकंड कम हो गयी।

वैज्ञानिकों के अनुसार जो भी परिघटनाएं द्रव्यमान (मास) को पृथ्वी के केंद्र की ओर ले जाती है, वह पृथ्वी के घूमने की गति को तेज कर देगी। वहीं जो भूगर्भीय गतिविधि जो द्रव्यमान को केंद्र से बाहर की ओर धकेलती है, उसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा और घूर्णन को धीमा कर देगा।

error: Content is protected !!