अलीबाग के सफेद प्याज (white onion) को मिला जीआई टैग

अपनी मिठास के लिए सुप्रसिद्ध अलीबाग के सफेद प्याज (Alibag’s white onion) को जीआई टैग (GI tag) मिला है जिससे किसानों को फायदा होगा क्योंकि सफेद प्याज को प्रीमियम कीमत मिलेगी। अलीबाग महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले का एक ऐतिहासिक स्थल है जो अपने सुन्दर समुद्री तटों के लिए जाना जाता है। अब सफेद प्याज के लिए GI tag, इस जगह को कृषि दृष्टिकोण से भी राष्ट्रीय मानचित्र पर ला देगा।

  • अलीबाग के सफेद प्याज को GI tag मिलने की सूचना जुलाई 2022 में सरकारी राजपत्र में प्रकाशित हुई थी।
  • GI टैग सफेद प्याज को एक विशिष्ट पहचान देता है। यह औषधीय गुण वाला प्याज है और लंबे समय से पारंपरिक तरीके से इसकी खेती की जा रही है।
  • अलीबाग के किसानों का कहना है कि सफेद प्याज यहां सदियों से केवल पारंपरिक और असली बीजों से उगाए जाते हैं। स्थानीय लोगों ने ज्ञान प्राप्त कर लिया है और सफेद प्याज की खेती के लिए आवश्यक कौशल में महारत हासिल कर ली है।
  • किसानों का कहना है कि अलीबाग की भू-जलवायु परिस्थितियां इसे अन्य सफेद प्याज उत्पादक क्षेत्रों की तुलना में विशिष्ट बनाती है और यही कारण है कि अलीबाग सफेद प्याज ने एक अद्वितीय स्वाद, और आकार विकसित किया है।
  • GI टैग मिले से अलीबाग में सफेद प्याज के किसानों को बड़ा निर्यात बाजार हासिल करने में मदद मिलेगी।
  • GI टैग निर्यात क्षमता में इजाफा करता है, जिससे अन्य उत्पादों में मदद मिली है, जैसे कि घोलवाड़ से चीकू (सपोडिला), मराठवाड़ा से केशर आम और जलगांव में केले इसके उदाहरण हैं।
error: Content is protected !!