द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति-मुख्य तथ्य

श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने 21 जुलाई को विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति (India’s first tribal President ) बनकर इतिहास रच दिया।

वह देश के 15वें राष्ट्रपति (15th president) बनने के लिए रामनाथ कोविंद की जगह लेंगी।

वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति होंगी और शीर्ष पद पर काबिज होने वाली सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति होंगी।

वह राष्ट्रपति बनने वाली दूसरी महिला (प्रतिभा पाटिल के बाद) भी हैं।

राष्ट्रपति चुनाव

एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने 18 जुलाई को हुए राष्ट्रपति चुनाव (जिसकी मतगणना 21 जुलाई को हुई) में कुल 6,76,803 वोट हासिल करके विजयी हुईं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी यशवंत सिन्हा को 3,80,177 वोट मिले ।

रिटर्निंग ऑफिसर और राज्य सभा के सेक्रेटरी जनरल पीसी मोदी ने श्रीमती मुर्मू को विजेता घोषित करते हुआ कहा कि उन्हें 64.03 प्रतिशत वोट मिलेसिन्हा को वैध मतों का 36 प्रतिशत मत प्राप्त हुए।

मुर्मू को 540 सांसदों सहित कुल 2824 मतदाताओं से वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सिन्हा को चुनाव में 208 सांसदों सहित 1,877 मतदाताओं के वोट मिले।

कुल वोट मूल्य 10,72,377 के साथ 776 सांसद सहित कुल 4809 मतदाता थे, लेकिन 18 जुलाई को हुए चुनाव में अधिकतम 15 सांसदों सहित 53 मतदाताओं के वोट अवैध घोषित किए गए थे।

द्रौपदी मुर्मू के बारे में

ओडिशा के मयूरभंज जिले की रहने वाली और संथाल आदिवासी समुदाय की द्रौपदी मुर्मू ने एक शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की और फिर ओडिशा की राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 2015 में, मुर्मू ने झारखंड की पहली महिला राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

वह 1997 में स्थानीय अधिसूचित क्षेत्र परिषद में पार्षद थीं।

2000 में, मुर्मू ने रायरंगपुर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीता।

उन्हें भाजपा के समर्थन वाली तत्कालीन बीजू जनता दल सरकार में परिवहन और वाणिज्य विभाग का प्रभार दिया गया था।

उन्होंने 2002 तक परिवहन और वाणिज्य मंत्री के रूप में कार्य किया।

2015 में, उन्हें झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वह वर्ष 2021 तक इस पद पर रहीं।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति की सूची

राष्ट्रपति आरंभ वर्षकार्यकाल समाप्तराजनितिक दल
डॉ. राजेंद्र प्रसाद19501962Indian National Congress(INC)
डॉ. सर्वेपल्ली राधाकृष्णन19621967Independent  
डॉ ज़ाकिर हुसैन19671969Independent
श्री वी वी गिरि19691974Independent
श्री फखरुद्दीन अली अहमद19741977INC
श्री बी डी जत्ती19771977
श्री एन संजीव रेड्डी19771982Janata Party
श्री ज्ञानी ज़ैल सिंह19821987INC
श्री आर. वेंकटरमण19871992INC
डॉ. शंकर दयाल शर्मा19921997INC
श्री के.आर. नारायणन19972002INC
डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम20022007Independent
श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटील20072012INC
श्री प्रणब मुखर्जी20122017INC
श्री राम नाथ कोविंद20172022BJP
श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 2022BJP

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!