ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022: भारत 135 वें स्थान पर

विश्व आर्थिक मंच (WEF) ने 13 जुलाई, 2022 को ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 (Global Gender Gap Index) जारी किया। इस सूचकांक में भारत 146 देशों में से 135 वें स्थान पर है। वर्ष 2021 में भारत 156 देशों में 140वें स्थान पर था। इस तरह भारत की रैंकिंग में सुधार हुआ है।

वर्ष 2022 में, भारत का समग्र स्कोर 2021 के 0.625 से बढ़कर 0.629 हो गया है। सूचकांक पहली बार जारी होने के बाद से भारत का (135वां) ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स स्कोर 0.593 और 0.683 के बीच रहा है। 2022 में, भारत ने 0.629 स्कोर किया, जो पिछले 16 वर्षों में इसका सातवां उच्चतम स्कोर है।

सभी उप-सूचकांकों में, भारत राजनीतिक सशक्तीकरण में सर्वोच्च (146 देशों में से 48वें स्थान पर) रैंक हासिल किया है। आर्थिक भागीदारी और अवसर उप-सूचकांक में भारत 146 देशों में से 143वें स्थान पर है।

रिपोर्ट के प्रमुख निष्कर्ष

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की ग्लोबल जेंडर गैप रिपोर्ट 2022 के अनुसार, विश्व को लैंगिक समानता तक पहुंचने में 132 साल लगेंगे। केवल 68% लिंग अंतर ही पाटा जा सका है।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 2022 रैंकिंग में आइसलैंड प्रथम स्थान पर है। आइसलैंड एकमात्र ऐसी अर्थव्यवस्था है जिसने अपने 90% से अधिक जेंडर गैप खत्म कर दिया है।

आइसलैंड के नजदीकी पड़ोसी देश फिनलैंड, नॉर्वे और स्वीडन शीर्ष पांच रैंक वाले देशों में शामिल हैं। शीर्ष 10 देशों में केवल चार देश यूरोप से बाहर हैं: न्यूजीलैंड (चौथा), रवांडा (छठा), निकारागुआ (सातवां) और नामीबिया (आठवां)।

ग्लोबल जेंडर गैप (GGG)

ग्लोबल जेंडर गैप (GGG) इंडेक्स “वर्तमान स्थिति और चार प्रमुख आयामों (आर्थिक भागीदारी और अवसर, शैक्षिक उपलब्धि, स्वास्थ्य और जीवन रक्षा, और राजनीतिक सशक्तीकरण ) में लिंग समानता के विकास को बेंचमार्क करता है।

विश्व आर्थिक मंच (WEF) के अनुसार यह सबसे लंबे समय तक चलने वाला सूचकांक है, जो 2006 में अपनी स्थापना के बाद से समय के साथ इन अंतरालों को बंद करने की दिशा में प्रगति को ट्रैक करता है।

ग्लोबल जेंडर गैप इंडेक्स 0 और 1 के बीच स्कोर प्रदान करता है, जहां 1 पूर्ण लिंग समानता दिखाता है और 0 पूर्ण असमानता की स्थिति है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

MORE THAN 30 QUESTIONS FORM GS TIMES UPSC 2022 PRELIMS CURRENT AFFAIRS DAILY TEST

error: Content is protected !!