‘सागर परिक्रमा’ 2022

केन्द्रीय मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री श्री पुरुषोत्तम रूपाला भारत सरकार के मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय के मत्स्यपालन विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड द्वारा गुजरात सरकार के मत्स्यपालन विभाग, भारतीय तटरक्षक बल, भारतीय मात्स्यिकी सर्वेक्षण, गुजरात मेरीटाइम बोर्ड और मछुआरों के विभिन्न प्रतिनिधियों के सहयोग से 5 मार्च 2022 को आयोजित किए जाने वाले ‘सागर परिक्रमा’ का उद्घाटन करेंगे।

  • ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के हिस्से के रूप में गुजरात के मांडवी स्थित श्यामीजी कृष्ण वर्मा स्मारक से शुरू होने वाली यह परिक्रमा तटीय मछुआरों की समस्याओं को जानने का एक प्रयास है। इस परिक्रमा को चरणबद्ध रूप से गुजरात के अन्य जिलों और देश के अन्य राज्यों / केन्द्र – शासित प्रदेशों में आयोजित किया जाएगा।
  • इस आयोजन के दौरान प्रगतिशील मछुआरों, विशेष रूप से तटीय मछुआरों, मछुआरों और मत्स्यपालन से जुड़े किसानों, युवा मत्स्य उद्यमियों आदि को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (पीएमएमएसवाई), केसीसी और राज्य योजना से संबंधित प्रमाण पत्र / मंजूरी प्रदान की जाएगी। 
error: Content is protected !!