चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश से आगे निकला महाराष्ट्र

पांच साल के अंतराल के बाद, महाराष्ट्र ने भारत के शीर्ष चीनी उत्पादक के रूप में अपना स्थान हासिल करने के लिए उत्तर प्रदेश को पीछे छोड़ दिया है। भारत ने इस साल 3.5 करोड़ टन (350 लाख टन) चीनी का उत्पादन किया है। एक साल पहले की समान अवधि में चीनी उत्पादन 3.063 करोड़ टन रहा था। चीनी विपणन वर्ष अक्टूबर से शुरू होकर सितंबर तक चलता है। अक्टूबर 2021 से 30 मई, 2022 के दौरान देश में कुल 3.524 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ है जो अब तक का रिकॉर्ड है।

  • देश के सबसे बड़े चीनी उत्पादक राज्य महाराष्ट्र में चीनी का उत्पादन 30 मई तक 1.368 करोड़ टन रहा जबकि एक साल पहले समान अवधि में 1.063 करोड़ टन का उत्पादन हुआ था।
  • दूसरे बड़े चीनी उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश में चीनी उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम रहा है। एक साल पहले के 1.101 करोड़ टन की तुलना में इस बार उत्तर प्रदेश में 1.022 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ है।

महाराष्ट्र के देश में अग्रणी होने के पीछे के कारण

  • वर्ष 2019 के दक्षिण-पश्चिम मानसून सीजन (जून-सितंबर) के बाद से महाराष्ट्र में भरपूर बारिश हो रही है। जलाशयों और रिचार्ज किए गए भूजल जलभृतों के भरने से किसान गन्ने के तहत अधिक क्षेत्र लगाने के लिए प्रेरित हुए हैं, जो कि 12-18 महीने की अवधि की फसल है।
  • दूसरा कारण है अपनी फसल की अतिरिक्त देखभाल करने वाले किसानों ने अधिक पैदावार दिए हैं।
  • महाराष्ट्र के चीनी उत्पादन में शीर्ष पर पहुंचने का तीसरा कारक “अपंजीकृत” गन्ने की खेती में भारी उछाल है। वर्ष 2020-21 में, राज्य ने गन्ने के तहत लगाए गए कुल 11.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र की सूचना दी थी।

चीनी उत्पादन में उत्तर प्रदेश के पिछड़ने के कारण

  • चीनी मिलों द्वारा उपयोग किय गए गन्ने से अनुमानित 12.60 लाख टन चीनी उत्पादन के बराबर का गन्ना इस साल इथेनॉल बनाने के लिए डायवर्ट किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश, वास्तव में, भारत का सबसे बड़ा इथेनॉल उत्पादक बन गया है।
  • दूसरा, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई निचले इलाकों में गन्ना उगाने वाले क्षेत्रों में अधिक बारिश और जल-जमाव से फसल का नुकसान हुआ है।
  • तीसरा कारण, उत्तर प्रदेश के गन्ना क्षेत्र के लगभग 87% क्षेत्र में एक ही किस्म, Co-0238 की खेती की जा रही है। यह किस्म रेड डॉट कवक रोग के लिए अतिसंवेदनशील हो गई है।

चीनी उत्पादन: तथ्य

  • भारत वर्ष 2022-23 में भारत विश्व में चीनी का सबसे बड़ा उत्पादक देश बन गया है। (The Hindu)
  • भारत विश्व में चीनी का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
  • ब्राजील विश्व में गन्ने का सबसे बड़ा उत्पादक है। भारत गन्ने का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!