न्यूजीलैंड के पास महासागर में पहली बार मिले ब्लीच्ड समुद्री स्पॉन्ज

Sponges File Image (Flickr)

विक्टोरिया यूनिवर्सिटी ऑफ वेलिंगटन के वैज्ञानिकों के एक समूह को न्यूजीलैंड के दक्षिणी तट के पास फायरलैंड में ब्रेकसी साउंड (Breaksea Sound) और डाउटफुल साउंड (Doubtful Sound) के पास एक दर्जन से अधिक जगहों में विरंजित स्पंज (bleached sponges) मिले। समुद्री स्पंज (Sea sponges) को पहली बार ब्लीच्ड सफेद रंग में पाया गया है।

शोध के निष्कर्ष

  • आमतौर पर कई रंगों विशेष रूप से गहरे चॉकलेटी रंग में इन जानवरों को देखा जाता है। विक्टोरिया विश्वविद्यालय के समुद्री जीव विज्ञान के प्रोफेसर जेम्स बेल के अनुसार कुछ हिस्सों में 95% स्पंज ब्लीच हो गए थे।
  • शोध दल ने अप्रैल 2022 में एक शोध यात्रा के दौरान बड़े पैमाने पर विरंजन की खोज की।
  • स्पंज प्रजाति न्यूजीलैंड में पाई जाने वाली स्पंज की 800 प्रजातियों में से एक है।
  • स्पंज गार्डन न्यूजीलैंड के आसपास समुद्र तल पर हावी हैं और मछलियों की कई प्रजातियों का आश्रय हैं और कार्बन को मुक्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं जो अन्य प्रजातियों को आहार प्रदान करता है।
  • वर्ष 2021 में, जलवायु परिवर्तन के कारण, अब तक के इतिहास में दुनिया के महासागर सबसे गर्म थे। इस वजह से महासागर पारिस्थितिक तंत्र अम्लीकृत (oceans acidify) हो गया।

क्या है स्पंज?

  • स्पंज घने, फिर भी झरझरा, कंकाल वाले साधारण जलीय जानवर हैं। जीवाश्म स्पंज सबसे पुराने ज्ञात पशु जीवाश्मों में से एक हैं, जिनमें कई उत्तर प्रीकैम्ब्रियन युग के हैं।
  • लगभग 8,550 जीवित स्पंज प्रजातियों को वैज्ञानिक रूप से फाइलम पोरिफेरा (phylum Porifera,) में वर्गीकृत किया गया है।
  • स्पंज चार अलग-अलग वर्ग में प्राप्त होते हैं: डेमोस्पोंगिया (Demospongiae), हेक्सैक्टिनेलिडा (Hexactinellida), कैलकेरिया (Calcarea) और होमोसक्लेरोमोर्फा (Homoscleromorpha)।
  • स्पंज विभिन्न प्रकार के रंगों, आकारों में पाए जाते हैं और अक्सर इन्हें पौधा समझ लिया जाता है जबकि ये जानवर हैं।
  • वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि स्पंज के विविध रंग इसे सूर्य की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से रक्षा करते हैं।

स्पंज और कोरल में अन्तर (Differences between sponges and corals)

  • स्पंज, कोरल की तरह, स्थिर जलीय अकशेरूकीय (immobile aquatic invertebrates) हैं, किन्तु अलग-अलग शरीर बनावट, खाने के तरीकों और प्रजनन प्रक्रियाओं के मामले में ये कोरल से पूरी तरह से अलग जीव हैं।
  • कोरल/प्रवाल जटिल, बहुकोशिकीय जीव हैं। स्पंज बहुत ही सरल जीव होते हैं जिनमें कोई ऊतक नहीं होता है। पोरिफेरन्स (स्पंज) के मुंह नहीं होते; इसके बजाय, उनकी बाहरी दीवारों में छोटे छिद्र होते हैं जिनके माध्यम से पानी खींचा जाता है।
  • सभी कोरल को जीवित रहने के लिए खारे पानी की आवश्यकता होती है। हालांकि अधिकांश स्पंज समुद्र में पाए जाते हैं, किन्तु कई प्रजातियां ताजे पानी और नदी के मुहाने में भी पाई जाती हैं।

 GS टाइम्स UPSC प्रीलिम्स (PT) करेंट अफेयर्स  डेली ऑनलाइन अभ्यास  (टेस्ट) के लिए यहाँ क्लिक करें  

यूपीपीसीएस, बीपीएससी, आरपीएससी, जेपीएससी, एमपीपीएससी पीटी परीक्षा के लिए दैनिक करंट अफेयर्स क्विज यहां क्लिक करें

 UPC प्रारंभिक परीक्षा दैनिक/वार्षिक  सामान्य अध्ययन-1 अभ्यास (हिंदी माध्यम मानक अभ्यास)

error: Content is protected !!