राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2025 की घोषणा की है। इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और योगदान देने वाले खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों तथा संगठनों को सम्मानित किया गया है। पुरस्कारों का निर्णय पूर्व सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अरुण कुमार मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया है।

अर्जुन पुरस्कार 2025

  • वर्ष 2025 के खेल एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कुल 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।
  • यह पुरस्कार पिछले चार वर्षों के दौरान लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन को मान्यता देता है।

अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम)

  • खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए फुटबॉल के आई. अरुमैनायगम को अर्जुन पुरस्कार (लाइफटाइम) प्रदान किया गया है।
  • यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को दिया जाता है, जिन्होंने अपने प्रदर्शन के माध्यम से महत्वपूर्ण योगदान दिया हो और सक्रिय खेल से संन्यास लेने के बाद भी खेलों के प्रचार-प्रसार में योगदान जारी रखा हो।

द्रोणाचार्य पुरस्कार

  • उत्कृष्ट प्रशिक्षकों के लिए द्रोणाचार्य पुरस्कार नियमित और लाइफटाइम, दोनों श्रेणियों में प्रदान किया गया है।
  • नियमित श्रेणी: परवीर सिंह — एथलेटिक्स, छोटे लाल यादव — मुक्केबाजी, नेहा नंदकुमार चव्हाण — शूटिंग
  • लाइफटाइम श्रेणी: धर्मेंद्र सिंह यादव — मुक्केबाजी, वीरेंद्र कुमार — कुश्ती

राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025: 

  • आर्मी पैरालंपिक नोड, पुणे को खेलों के प्रोत्साहन और विकास में योगदान के लिए राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार ऐसे कॉरपोरेट निकायों (सार्वजनिक/निजी) तथा गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) को दिया जाता है, जिन्होंने खेलों के प्रोत्साहन एवं विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय भूमिका निभाई हो।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!