वर्षा अशोक अगलावे GSI की पहली महिला महानिदेशक बनीं
श्रीमती वर्षा अशोक अगलावे ने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के 54वें महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया है। इसके साथ ही वे 176 वर्ष के इतिहास में इस प्रतिष्ठित भू-वैज्ञानिक संगठन का नेतृत्व करने वाली पहली महिला बन गई हैं।
उन्होंने श्री असीत साहा का स्थान लिया है, जिन्होंने 27 जुलाई 2024 से 31 जुलाई 2026 तक महानिदेशक के रूप में कार्य किया।
श्रीमती अगलावे एक प्रतिष्ठित भू-वैज्ञानिक हैं और उन्हें तीन दशक से अधिक का पेशेवर अनुभव प्राप्त है। उन्होंने भारतीय खान ब्यूरो में सेवा देने के बाद 1992 में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण में कार्यभार संभाला था।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) के बारे में
- स्थापना: वर्ष 1851
- यह भारत का प्रमुख भू-वैज्ञानिक संगठन है।
- इसकी स्थापना देश में कोयला तथा अन्य खनिज संसाधनों की खोज, आकलन और क्षेत्रीय स्तर पर भूवैज्ञानिक अन्वेषण के उद्देश्य से की गई थी।
- वर्तमान में जीएसआई खनिज अन्वेषण, भूवैज्ञानिक मानचित्रण, भू-जोखिम अध्ययन, भू-जल, भू-सूचना तथा प्राकृतिक संसाधनों के वैज्ञानिक मूल्यांकन सहित अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कार्य करता है।



