IIT मद्रास ने भारत के पहले इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान के प्रोटोटाइप को लॉन्च किया
हाल ही में ePlane Company, जो IIT मद्रास से इनक्यूबेटेड स्टार्टअप है, ने भारत के पहले इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग (eVTOL) विमान के प्रोटोटाइप को लॉन्च किया। कंपनी की योजना 2028 तक वाणिज्यिक सेवाएँ शुरू करने की है। इसकी शुरुआत एयर एंबुलेंस सेवाओं से की जाएगी और बाद में इसका विस्तार यात्री परिवहन तक किया जाएगा।
यह घोषणा ऐसे समय में हुई है जब अमेरिका, यूरोप और चीन की कंपनियाँ eVTOL विमानों के व्यावसायीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इन विमानों को इस प्रकार डिजाइन किया गया है कि वे सड़क यातायात के ऊपर उड़ान भरकर शहरों के भीतर यात्रा के समय को कम कर सकें।
eVTOL क्या है?
eVTOL (Electric Vertical Take-Off and Landing) बैटरी से संचालित विमान है, जो हेलीकॉप्टर की तरह लंबवत (वर्टिकल) उड़ान भर सकता है और लंबवत उतर सकता है, तथा इसके बाद पारंपरिक विमान की तरह आगे की दिशा में उड़ान भर सकता है।
eVTOL विमानों को लंबे रनवे की आवश्यकता नहीं होती। अधिकांश डिजाइनों में एक बड़े रोटर के बजाय कई विद्युत-संचालित प्रोपेलर का उपयोग किया जाता है। इससे ये विमान अपेक्षाकृत छोटी जगहों से भी उड़ान भरने और उतरने में सक्षम होते हैं।
eVTOL विमान इलेक्ट्रिक प्रणोदन, उन्नत सामग्री और स्वायत्त प्रौद्योगिकियों को एकीकृत करते हैं। ये सभी मिलकर विमानन उद्योग में एडवांस्ड एयर मोबिलिटी के रूप में जानी जाने वाली अवधारणा को आगे बढ़ाते हैं।
इस तकनीक का उद्देश्य हेलीकॉप्टर की ऊर्ध्वाधर उड़ान क्षमता और फिक्स्ड-विंग विमानों की क्रूजिंग दक्षता को एक साथ लाना है।
हेलीकॉप्टर और eVTOL में अंतर
- हेलीकॉप्टर और eVTOL दोनों ही लंबवत उड़ान भरने और उतरने में सक्षम हैं।
- हेलीकॉप्टर सामान्यतः विमानन ईंधन (Aviation Fuel) से संचालित एक या दो बड़े रोटर पर निर्भर करते हैं। इसके विपरीत, eVTOL विमान बैटरी से संचालित कई इलेक्ट्रिक मोटरों और प्रोपेलरों का उपयोग करते हैं।
- कई eVTOL निर्माता डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन (Distributed Electric Propulsion—DEP) तकनीक का उपयोग करते हैं, जिसमें कई प्रोपेलर मिलकर लिफ्ट (उत्थापन) और थ्रस्ट (प्रणोद) उत्पन्न करते हैं।
इस प्रकार, eVTOL तकनीक शहरी हवाई परिवहन का एक उभरता हुआ विकल्प है, जो भविष्य में एयर टैक्सी, एयर एंबुलेंस और यात्री परिवहन जैसी सेवाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)



