विश्व का सबसे बड़ा दही उत्पादन संयंत्र

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 19 जुलाई 2026 को कोलकाता के न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में अमूल बंगाल डेयरी परियोजना के अंतर्गत विश्व के सबसे बड़े दही उत्पादन संयंत्र का भूमि पूजन किया।

  • अमूल पश्चिम बंगाल के हावड़ा फूड पार्क में लगभग ₹700 करोड़ के निवेश से अमूल बंगाल डेयरी परियोजना स्थापित कर रहा है।
  • परियोजना के पूर्ण होने पर इसकी दूध प्रसंस्करण क्षमता लगभग 30 लाख लीटर प्रतिदिन होगी।
  • संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 1,000 मीट्रिक टन (10 लाख किलोग्राम) दही एवं अन्य कल्चर्ड डेयरी उत्पादों (Cultured Dairy Products) के उत्पादन की क्षमता होगी।

परियोजना की प्रस्तावित दैनिक उत्पादन क्षमता:

  • 10 लाख लीटर दूध की पैकेजिंग।
  • 2 लाख लीटर UHT (Ultra High Temperature) दूध का प्रसंस्करण।
  • 1 लाख लीटर आइसक्रीम का उत्पादन।
  • 20 मीट्रिक टन पनीर का उत्पादन।
  • 10 मीट्रिक टन घी का उत्पादन।
  • 10 मीट्रिक टन मिठाइयों का उत्पादन।
  • इसके अतिरिक्त, संयंत्र में प्रतिदिन लगभग 2.5 लाख पैक फ्लेवर्ड मिल्क (Flavoured Milk) का भी उत्पादन किया जा सकेगा।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!