स्वयान (SwaYaan) पहल के तहत NIDAR 2.0 की शुरुआत

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने ‘ड्रोन फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (DFI) के सहयोग से ‘स्वयान’ (SwaYaan) पहल के तहत ‘नेशनल इनोवेशन चैलेंज फॉर ड्रोन एप्लीकेशन एंड रिसर्च’ के दूसरे संस्करण (NIDAR 2.0, 2026-27) की शुरुआत की है।

NIDAR 2025-26 का पहला संस्करण मार्च 2025 में लॉन्च किया गया था। इसने 22 राज्यों, 4 केंद्र शासित प्रदेशों और 109 शहरों के 3,448 छात्रों को आकर्षित किया, जिन्होंने आपदा प्रबंधन (Disaster Management) और सटीक कृषि (Precision Agriculture) के लिए स्वायत्त (ऑटोनॉमस) ड्रोन समाधान तैयार किए थे।

NIDAR 2.0 इस चैलेन्ज के स्तर को और ऊपर ले जाता है। यह अपना ध्यान पारंपरिक एयरफ्रेम से हटाकर स्वायत्त प्रणालियों (autonomous systems), स्वदेशी एवियोनिक्स और ड्रोन के मुख्य पुर्जों (कोर कंपोनेंट्स) पर केंद्रित करता है। यह चुनौती दो ट्रैक (Track) में संचालित की जा रही है।

ट्रैक 2 (पुर्जा नवाचार – Component Innovation) टीमों को ओपन-स्टैंडर्ड RISC-V आर्किटेक्चर पर आधारित और MeitY के माइक्रोप्रोसेसर डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (C-DAC) द्वारा डिजाइन किए गए स्वदेशी ‘वेगा’ (VEGA) प्रोसेसर के इर्द-गिर्द, स्वदेशी इलेक्ट्रॉनिक पुर्जों का उपयोग करके एक स्वदेशी फ्लाइट कंट्रोलर और ऑटोपायलट डिजाइन करने की चुनौती देता है।

‘स्वयान’ पहल के बारे में

जुलाई 2022 में MeitY द्वारा पांच वर्षों में लगभग 89.87 करोड़ रुपये के परिव्यय (outlay) के साथ स्वीकृत ‘स्वयान’ पहल, भारत के ड्रोन क्षेत्र के लिए आवश्यक कुशल कार्यबल तैयार करती है। यह पांच कार्य विषयों (Work Themes) के तहत IISc, IITs, IIITs, NITs, C-DAC और NIELIT सहित 30 प्रमुख संस्थानों के ‘हब-एंड-स्पोक’ (Hub-and-Spoke) मॉडल के माध्यम से संचालित होती है:

  1. स्वायत्त नेविगेशन और मार्गदर्शन प्रणालियाँ  
  2. स्वदेशी एवियोनिक्स और उड़ान नियंत्रण प्रणालियाँ  
  3. मुख्य ड्रोन पुर्जे और हार्डवेयर विकास  
  4. रणनीतिक और नागरिक क्षेत्रों में ड्रोन के अनुप्रयोग (जैसे आपदा प्रबंधन और सटीक कृषि)
  5. कौशल विकास, प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!