गुजरात में चांदीपुरा वायरस संक्रमण से पीड़ित बच्चे की मौत

राजस्थान के एक छह वर्षीय बच्चे की, जो चांदीपुरा वायरस (CHPV) संक्रमण से पीड़ित था, गुजरात के साबरकांठा जिले के हिम्मतनगर के सिविल अस्पताल में मौत हो गई। चांदीपुरा वायरस संक्रमण भारत में एक स्थानिक (endemic) बीमारी है, जिसके प्रकोप पहले भी नियमित रूप से सामने आते रहे हैं।

CHPV रेब्डोविरिडे (Rhabdoviridae) परिवार का सदस्य है और इसे भारत के पश्चिमी, मध्य और दक्षिणी हिस्सों में, विशेष रूप से मानसून के मौसम के दौरान, तीव्र एन्सेफलाइटिस सिंड्रोम (AES – दिमागी बुखार) के छिटपुट मामलों और प्रकोपों का कारण माना जाता है। यह सैंडफ्लाई (रेतीली मक्खी), मच्छरों और किलनी (ticks) जैसे वाहकों द्वारा फैलता है।

CHPV संक्रमण में मृत्यु दर काफी अधिक (56-75%) होती है, और इसके लिए कोई विशिष्ट उपचार या टीका उपलब्ध नहीं है। गुजरात में ‘फ्लेबोटोमस पैपाटासी’ (Phlebotomus papatasi – एक प्रकार की सैंडफ्लाई) को CHPV बीमारी का वाहक बताया गया है।

यह वायरस अन्य देशों में नहीं पाया गया है; हालाँकि, एक अध्ययन के अनुसार, यह एशिया और अफ्रीका के अन्य देशों में भी मौजूद हो सकता है। इसे पहली बार 1965 में भारत के महाराष्ट्र राज्य के नागपुर जिले के एक गाँव में बुखार से पीड़ित दो वयस्कों के रक्त से अलग (आइसोलेट) किया गया था।

CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES 

दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें

error: Content is protected !!