ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर बनाने की इजाज़त दी जाएगी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, यूक्रेन को पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर (Patriot missile interceptors) बनाने का लाइसेंस प्रदान करेगा। ये मिसाइलें यूक्रेन को रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों के खिलाफ अपनी रक्षा करने में मदद कर सकती हैं।
पैट्रियट मिसाइल सिस्टम के बारे में
पैट्रियट सिस्टम में इस्तेमाल होने वाली इंटरसेप्टर मिसाइलों के लिए लॉकहीड मार्टिन (Lockheed Martin) मुख्य ठेकेदार (prime contractor) है। इस सिस्टम को एक अन्य अमेरिकी हथियार निर्माता रेथियॉन (Raytheon) द्वारा विकसित किया गया था और यह 1980 के दशक से सेवा में है। लॉकहीड और रेथियॉन दोनों का यूरोपीय मिसाइल निर्माता एमबीडीए (MBDA) के साथ साझा व्यापारिक उपक्रम (business ventures) है।
पैट्रियट मिसाइल रक्षा प्रणाली अमेरिका और कई अन्य देशों द्वारा तैनात की जाने वाली सतह से मार करने वाली (ground-based), मोबाइल मिसाइल रक्षा इंटरसेप्टर प्रणाली है। पैट्रियट सिस्टम ड्रोन (UAVs), क्रूज मिसाइलों और कम दूरी की या सामरिक बैलिस्टिक मिसाइलों (tactical ballistic missiles) का पता लगाता है, उन पर नजर रखता है और उन्हें नष्ट करता है। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, इसके उत्पादन में काफी समय लगता है और प्रति वर्ष केवल 600 मिसाइलों का ही उत्पादन हो पाता है।
पैट्रियट सिस्टम में पांच प्रमुख घटक शामिल होते हैं: एक रडार सेट, इंगेजमेंट कंट्रोल स्टेशन, मिसाइल लॉन्चर और पैट्रियट मिसाइलें। इसका रडार 100 से अधिक संभावित लक्ष्यों का पता लगाने और उन पर नजर रखने में सक्षम है और इसकी मारक क्षमता (रेंज) 100 किलोमीटर से अधिक है।
आज, पैट्रियट एकीकृत वायु और मिसाइल रक्षा प्रणाली (Patriot integrated air and missile defense system) को अमेरिका और दुनिया भर में उसके भागीदारों एवं सहयोगियों द्वारा तैनात किया गया है।
CLICK HERE: UPSC (CSE) GS PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें



