प्रधानमंत्री ने उड़ान योजना के अगले चरण- “विकसित उड़ान” का शुभारंभ किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 जुलाई (2026) को उड़ान (उड़े देश का आम नागरिक) योजना के अगले चरण ‘विकसित उड़ान’ का शुभारंभ किया और साथ ही जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन (NTB) का उद्घाटन भी किया।
उड़ान योजना के बारे में: अक्टूबर 2016 में शुरू हुई उड़ान योजना ने क्षेत्रीय हवाई संपर्क (connectivity) का चेहरा बदल दिया है। इसके तहत अब तक 669 वायु मार्गों को चालू किया जा चुका है और 95 हवाई अड्डों, हेलीपोर्ट व वॉटर एयरोड्रोम को जोड़ा गया है, जिससे 1.66 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है।
संशोधित उड़ान योजना (Modified UDAN Scheme): केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च 2026 को ‘संशोधित उड़ान योजना’ को मंजूरी दी थी। ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए अगले 10 वर्षों में इस पर लगभग ₹29,000 करोड़ खर्च किए जाएंगे।
बुनियादी ढांचे का विस्तार: इस नई संशोधित योजना के तहत ₹12,159 करोड़ के निवेश से मौजूदा अप्रयुक्तहवाई पट्टियों को विकसित कर 100 नए एयरोड्रोम बनाए जाएंगे, जिससे क्षेत्रीय विमानन बुनियादी ढांचे का विस्तार होगा।
वित्तीय आवंटन और सहायता: योजना के तहत क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन और रखरखाव के लिए ₹2,577 करोड़, और क्षेत्रीय एयरलाइनों के संचालन को बनाए रखने के लिए ₹10,043 करोड़ की निरंतर ‘वायबिलिटी गैप फंडिंग’ (VGF) का प्रावधान किया गया है।
आधुनिक हेलीपैड का निर्माण: दुर्गम और क्षेत्रीय इलाकों में कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए ₹3,661 करोड़ के निवेश से 200 आधुनिक हेलीपैड विकसित किए जाएंगे।
आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा: ‘आत्मनिर्भर भारत’ के दृष्टिकोण को मजबूत करते हुए, यह योजना कम सेवा वाले और दूरदराज के क्षेत्रों में परिचालन के लिए ‘HAL ध्रुव’ और ‘डोर्नियर’ (Dornier) जैसे स्वदेशी विमानों और हेलीकॉप्टरों को शामिल करने को बढ़ावा देती है।
CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)
CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC GS MAINS TEST SERIES
दैनिक करेंट अफेयर्स क्विज़ (सभी परीक्षाओं के लिए) अभ्यास के लिए-यहां क्लिक करें




