असम के नेशनल पार्क में सात गोल्डन लंगूर छोड़े गए

असम के पश्चिमी चिरांग जिले में वन्यजीव तस्करों के चंगुल से बचाए गए सात लुप्तप्राय ‘गीज़ गोल्डन लंगूर’ (सुनहरे लंगूरों) को 25 जून 2026 को सिखना ज्व्वलाओ राष्ट्रीय उद्यान (Sikhna Jwhwlao National Park) में सुरक्षित मुक्त कर दिया गया।

ये लंगूर उन आठ लुप्तप्राय सुनहरे लंगूरों में शामिल थे, जिन्हें असम पुलिस के विशेष कार्य बल (STF) द्वारा 20 जून को चिरांग जिले में चलाए गए एक तस्करी-विरोधी अभियान के दौरान बरामद किया गया था।

गीज़ गोल्डन लंगूर प्रजाति और संरक्षण की स्थिति

गोल्डन लंगूर अपने शरीर पर मौजूद चमकीले सुनहरे-नारंगी रंग के फर के लिए जाने जाते हैं। यह प्रजाति वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अनुसूची-I (Schedule-I) में शामिल है और इसे दुनिया के सबसे लुप्तप्राय प्राइमेट्स (स्तनपायी जीवों का समूह) में गिना जाता है। IUCN की रेड लिस्ट में भी इसे ‘एंडेंजर्ड’ (Endangered) श्रेणी में सूचीबद्ध किया गया है।

इस प्रजाति की खोज सबसे पहले 1953 में ई.पी. गी (E.P. Gee) द्वारा की गई थी और बाद में 1956 में खजूरिया द्वारा इसका आधिकारिक विवरण दिया गया था।

जैविक विशेषताएं और पर्यावास

  • सीमित पर्यावास: सुनहरा लंगूर (Trachypithecus geei) मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी असम और दक्षिणी भूटान के एक छोटे से वन क्षेत्र तक ही सीमित (एंडेमिक) है।
  • शारीरिक बनावट: इस प्रजाति में लैंगिक द्विरूपता (Sexually Dimorphic) पाई जाती है, जिसका अर्थ है कि नर लंगूर आकार में मादाओं की तुलना में बड़े और अधिक मजबूत होते हैं।
  • पाचन तंत्र: सुनहरे लंगूर ‘ओल्ड वर्ल्ड मंकी’ के एक बड़े समूह ‘कोलोबाइन्स’ (Colobines उप-परिवार) से संबंधित हैं। ये मुख्य रूप से पत्तियां खाने वाले जीव हैं और इनका पेट जुगाली करने वाले पशुओं की तरह बहु-कक्षीय (Multi-chambered) होता है।
  • व्यवहार: ये जीव मुख्य रूप से दिन में सक्रिय (Diurnal) रहते हैं। ये पूरी तरह वृक्षवासी (Arboreal) होते हैं और केवल पानी पीने, नमकीन मिट्टी चाटने या पेड़ों के बीच बड़े अंतरालों को पार करने के लिए ही कभी-कभार जमीन पर आते हैं।

CLICK HERE: UPSC PRELIMS & MAINS CURRENT AFFAIRS BASED WEEKLY TEST (ENG & HINDI)

CLICK HERE FOR GS TIMES PRAHAR UPSC MAINS TEST SERIES 

CLICK HERE: DAILY CURRENT AFFAIRS QUIZ (FOR ALL EXAMINATIONS)

error: Content is protected !!