पिच ब्लैक अभ्यास 2026

 भारतीय वायु सेना (IAF) रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (RAAF) के प्रमुख बहुराष्ट्रीय हवाई युद्ध अभ्यास ‘एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2026’ (Exercise Pitch Black 2026) में भाग लेगी। यह अभ्यास 20 जुलाई से 7 अगस्त, 2026 तक ऑस्ट्रेलिया के नॉर्दर्न टेरिटरी में आयोजित किया जाना है। 

पिच ब्लैक अभ्यास के बारे में

‘पिच ब्लैक’ नाम कम आबादी वाले बड़े क्षेत्रों में रात के समय उड़ान भरने (नाइट फ्लाइंग) के अभ्यास से लिया गया था। इस अभ्यास में भारत के साथ-साथ अमेरिका, जापान, ब्रुनेई, कनाडा, फिजी, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, मलेशिया, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, फिलीपींस, रिपब्लिक ऑफ कोरिया (दक्षिण कोरिया), सिंगापुर, स्पेन, स्वीडन, थाईलैंड और ब्रिटेन (UK) के सैन्य कर्मी भी भाग लेंगे।

हर दो साल में आयोजित होने वाला यह ‘पिच ब्लैक’ अभ्यास बड़े पैमाने पर बलों की तैनाती वाले मिशनों पर केंद्रित होता है, जिसमें बड़ी संख्या में अंतर्राष्ट्रीय विमान शामिल होते हैं। 

एक्सरसाइज पिच ब्लैक प्रशिक्षण और एकीकरण (इंटीग्रेशन) के लिए एक ऐसा माहौल प्रदान करता है जो अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की प्रशिक्षण आवश्यकताओं और हिंद-प्रशांत (इंडो-पैसिफिक) क्षेत्र में अभियानों का समर्थन करने की उनकी क्षमता को सीधे तौर पर मजबूत करता है। 

यह अभ्यास भाग लेने वाले देशों को लंबी दूरी तक तैनाती करने, भारत-प्रशांत क्षेत्र में एकीकृत अभियानों का समर्थन करने और एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण माहौल में मजबूत विमानन संबंध (एविएशन एसोसिएशन्स) बनाने की क्षमता को मजबूत करने का एक शानदार अवसर प्रदान करता है। 

भारतीय वायु सेना इससे पहले 2018, 2022 और 2024 में इस अभ्यास के संस्करणों में भाग ले चुकी है।

error: Content is protected !!