प्रधानमंत्री मोदी को “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” से सम्मानित किया गया
स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान, “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास” (The Order of the White Double Cross, First Class) से सम्मानित किया है।
प्रधानमंत्री ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए राष्ट्रपति, सरकार और स्लोवाकिया की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया। पुरस्कार स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों और भारत-स्लोवाकिया के बीच दोस्ती के स्थायी संबंधों को समर्पित है।
इस पुरस्कार को भारत और स्लोवाकिया के लोगों को जोड़ने वाली गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह का प्रतीक बताते हुए, प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि यह सम्मान दोनों देशों की भावी पीढ़ियों को उनकी विशेष मित्रता को पोषित करने के लिए प्रेरित करता रहेगा।


