ग्लोबल कोएलिशन फॉर सोशल जस्टिस (GCSJ)

भारत सरकार में श्रम एवं रोजगार और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे ने जिनेवा, स्विट्जरलैंड में आयोजित 114वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (ILC) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। 11 जून, 2026 को, राज्य मंत्री ने जिनेवा में 114वें ILC के इतर आयोजित ‘ग्लोबल कोएलिशन फॉर सोशल जस्टिस’ (GCSJ) की समन्वय समूह बैठक में भाग लिया।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) द्वारा 2023 में स्थापित ‘ग्लोबल कोएलिशन फॉर सोशल जस्टिस’ एक बहु-हितधारक मंच है, जिसे बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने और राजनीतिक प्रतिबद्धताओं को ठोस कार्रवाई में बदलने के लिए डिज़ाइन किया गया है। साझेदारों की एक विस्तृत श्रृंखला को एक साथ लाकर, यह गठबंधन बहुपक्षीय प्रणाली में सामंजस्य, समन्वय और दक्षता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस बैठक के दौरान, सुश्री शोभा करंदलाजे ने ILO के महानिदेशक, बांग्लादेश, मोल्दोवा, ब्राजील और स्विट्जरलैंड के श्रम मंत्रियों, बेल्जियम के उप मंत्री और अन्य विशिष्ट साझेदारों से मुलाकात की। भारत ने गठबंधन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने के लिए ILO, सरकारों, नियोक्ता और श्रमिक संगठनों तथा अन्य हितधारकों के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

error: Content is protected !!