फीफा विश्व कप 2026
मेक्सिको सिटी ने 11 जून को प्रसिद्ध एज़्टेका स्टेडियम में पूर्व-हिस्पैनिक संस्कृति का जश्न मनाने वाले एक समारोह के साथ फीफा विश्व कप 2026 की शुरुआत की। टूर्नामेंट का पहला मैच मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुआ। मेक्सिको दूसरी बार विश्व कप की मेजबानी कर रहा है; इससे पहले देश ने 1986 में इस टूर्नामेंट की मेजबानी की थी।
मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के साथ मिलकर फीफा 2026 की मेजबानी कर रहा है। यह पहला मौका है जब तीन देश संयुक्त रूप से विश्व कप की मेजबानी कर रहे हैं और केवल दूसरी बार है जब एक से अधिक देश ऐसा कर रहे हैं।
वर्ष 2026 के फीफा विश्व कप टूर्नामेंट में पहली बार है जब 48 टीमें प्रतिस्पर्धा कर रही हैं, जो पिछले 32 की तुलना में अधिक है। 2026 फीफा विश्व कप में तीन आधिकारिक शुभंकर (मस्कट) हैं: मेपल द मूस (कनाडा), ज़ायु द जगुआर (मेक्सिको), और क्लच द बाल्ड ईगल (संयुक्त राज्य अमेरिका)।


