भारत में बना पहला C-295 विमान का वडोदरा से उड़ान परीक्षण

 भारत ने 10 जून को वडोदरा में स्थित फाइनल असेंबली लाइन (FAL) से देश के पहले “मेक इन इंडिया” एयरबस C295 सैन्य परिवहन विमान की पहली परीक्षण उड़ान (maiden test-flight) सफलतापूर्वक पूरी की। यह आयोजन देश के विमानन और रक्षा विनिर्माण क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह सफल परीक्षण उड़ान C295 कार्यक्रम और सरकार की “मेक इन इंडिया” पहल के लिए एक बड़ी छलांग है।

यह विमान भारतीय वायु सेना के लिए एयरबस और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (TASL) की साझेदारी के तहत भारत में निर्मित किए जाने वाले 40 C295 विमानों में से पहला है। C295 इंडिया कार्यक्रम भारत के निजी क्षेत्र द्वारा सैन्य विमान निर्माण का पहला उदाहरण है।

C295 एक बहुद्देशीय और विश्वसनीय सामरिक परिवहन विमान है और दुनिया भर में सैन्य अभियानों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। एयरबस डिफेंस एंड स्पेस द्वारा निर्मित, C295 को आधुनिक सेनाओं की विविध जरूरतों को पूरा करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, जिसमें सामरिक सहायता, कार्गो सपोर्ट, निगरानी, मानवीय सहायता और अन्य कार्य शामिल हैं। वडोदरा स्थित जिस कारखाना से विमान ने अपनी परीक्षण उड़ान भरी, उसका उद्घाटन अक्टूबर 2024 में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने किया था।

error: Content is protected !!