भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) घटकर 1.9 पर: SRS सांख्यिकीय रिपोर्ट 2024

केंद्रीय गृह मंत्रालय के ‘रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त’ कार्यालय द्वारा जारी ‘सैंपल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (SRS) सांख्यिकीय रिपोर्ट 2024’ के अनुसार, भारत की कुल प्रजनन दर (TFR) प्रतिस्थापन स्तर (2.1) से नीचे गिर गई है। 2024 में भारत की अनुमानित TFR 1.9 दर्ज की गई है।

TFR क्या है?

TFR का अर्थ है, एक महिला द्वारा अपने पूरे प्रजनन काल (15-49 वर्ष) के दौरान पैदा किए गए बच्चों की औसत संख्या। 2.1 का TFR ‘रिप्लेसमेंट लेवल’ माना जाता है, जिसका अर्थ है कि एक पीढ़ी अपनी जगह दूसरी पीढ़ी को पूरी तरह से प्रतिस्थापित कर रही है।

प्रमुख सांख्यिकीय निष्कर्ष (2024):

  • राष्ट्रीय TFR औसत: 1.9
  • ग्रामीण बनाम शहरी: ग्रामीण क्षेत्रों में TFR 2.1 है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह 1.5 है।

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों की स्थिति:

  • उच्चतम TFR वाले राज्य:
    1. बिहार: 2.9
    2. उत्तर प्रदेश: 2.6
    3. मध्य प्रदेश: 2.4
    4. राजस्थान: 2.3
  • न्यूनतम TFR वाले राज्य:
    1. दिल्ली: 1.2
    2. तमिलनाडु, केरल और पश्चिम बंगाल: 1.3 (प्रत्येक)
    3. आंध्र प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र और पंजाब: 1.4 (प्रत्येक)
    4. हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और तेलंगाना: 1.5 (प्रत्येक)

ऐतिहासिक गिरावट (1971-2024):

  • कुल भारत: 1971 में 5.2 से गिरकर 2024 में 1.9 हो गई।
  • ग्रामीण क्षेत्र: 1971 में 5.4 से घटकर 2024 में 2.1 रह गई।
  • शहरी क्षेत्र: 1971 में 4.1 से घटकर 2024 में 1.5 रह गई।

TFR में कमी की गति (2012-14 से 2022-24):

सबसे तेज और सबसे धीमी गिरावट वाले राज्यों की स्थिति:

  • सबसे अधिक प्रतिशत गिरावट: दिल्ली (29.4%), गुजरात (25.0%), और तमिलनाडु (23.5%)।
  • सबसे कम प्रतिशत गिरावट: बिहार (9.4%), छत्तीसगढ़ (11.5%), और हिमाचल प्रदेश व पंजाब (11.8% प्रत्येक)।
  • विशेष अपवाद: ज्यादातर राज्यों में शहरी क्षेत्रों की TFR ग्रामीण क्षेत्रों से कम है, लेकिन केरल इसका अपवाद है जहाँ शहरी क्षेत्रों में TFR अधिक है, और तमिलनाडु में शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में यह स्थिर है।
error: Content is protected !!