ट्रैकिसियम लालरेमसांगाई
मिजोरम और पड़ोसी म्यांमार के जंगलों (इंडो-म्यांमार जैव विविधता हॉटस्पॉट्स) में सांप की एक नई प्रजाति खोजी गई है, जो केंचुओं (worms) को खाना पसंद करती है और जमीन के नीचे रहना पसंद करती है।
अध्ययन और नामकरण: इस सांप का नाम ‘ट्रैकिसियम लालरेमसांगाई’ (Trachischium lalremsangai) रखा गया है। इसका वर्णन ऑस्ट्रियाई हर्पेटोलॉजिकल सोसाइटी की अंतरराष्ट्रीय पत्रिका ‘हर्पेटोज़ोआ’ (Herpetozoa) में दो महाद्वीपों के चार वैज्ञानिकों की एक टीम द्वारा किया गया है।
खोज का स्थान:
- होलोटाइप (Holotype): इसे भारत-म्यांमार सीमा के पास मिजोरम के ‘मुरलेन नेशनल पार्क’ से एकत्र किया गया था।
- पैराटाइप (Paratype): यह म्यांमार के चिन राज्य के हाका टाउनशिप से प्राप्त हुआ था।
वैज्ञानिकों ने आकारिकी (morphological) और आणविक (molecular) आंकड़ों के आधार पर यह पुष्टि की है कि यह नई प्रजाति टी. रेटिकुलाटा (T. reticulata) (ब्लीथ) से संबंधित है।


