एशिया जीरो-इमिशन कम्युनिटी (AZEC) प्लस

हाल ही में, भारत के विदेश मंत्री ने ‘एशिया जीरो-इमिशन कम्युनिटी (AZEC) प्लस’ बैठक में वर्चुअल माध्यम से जुड़कर भारत का प्रतिनिधित्व किया। इस बैठक की अध्यक्षता जापान की प्रधानमंत्री सानाए ताकाइची ने की।

इस बैठक में AZEC के 11 सदस्यों (जैसे ऑस्ट्रेलिया और सिंगापुर) और समूह के साझेदार देशों—भारत, बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया ने भाग लिया। बैठक के दौरान, जापान ने ‘पार्टनरशिप ऑन वाइड एनर्जी एंड रिसोर्सेज रेजिलिएंस’ (POWERR) एशिया नामक एक नई पहल शुरू की। इसका उद्देश्य उन एशियाई देशों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है जो ईंधन की कमी और आपूर्ति श्रृंखला (सप्लाई चेन) में व्यवधान से प्रभावित हैं।

AZEC क्या है?

एशिया जीरो एमिशन कम्युनिटी (AZEC) एशियाई क्षेत्र में कार्बन तटस्थता (नेट-जीरो उत्सर्जन) की दिशा में सहयोग का एक मंच है। इसमें निम्नलिखित 11 साझेदार देश शामिल हैं: ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, जापान, लाओ PDR, मलेशिया, फिलीपींस, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम।

error: Content is protected !!