भारत ने डिजिटल जनगणना 2027 शुरू की

भारत सरकार ने 1 अप्रैल 2026 को जनगणना 2027 के पहले चरण की शुरुआत की, जो दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक और सांख्यिकीय अभ्यास के रूप में पहली बार डिजिटल दृष्टिकोण के साथ शुरू हुआ है।

मुख्य विवरण और प्रक्रिया

  • शुरुआत: इस अभ्यास की शुरुआत ‘मकान सूचीकरण और आवास जनगणना’ (HLO) चरण के साथ हुई।
  • प्रथम नागरिक का योगदान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वयं-गणना (Self-enumeration) प्रक्रिया को पूरा करने वाली पहली नागरिक बनकर इस राष्ट्रीय अभ्यास का नेतृत्व किया।
  • डिजिटल नवाचार: पहली बार डिजिटल डेटा कैप्चर और नागरिकों के लिए स्वयं-गणना की सुविधा शुरू की गई है।

स्वयं-गणना (Self-Enumeration) की विशेषताएं

  • माध्यम: यह 16 क्षेत्रीय भाषाओं में उपलब्ध एक सुरक्षित, वेब-आधारित प्रणाली है।
  • प्रक्रिया: नागरिक प्रगणकों (Enumerators) के आने से पहले अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
  • SE ID: विवरण जमा करने के बाद एक विशिष्ट ‘सेल्फ-एन्यूमेशन आईडी’ (SE ID) जनरेट होगी, जिसे फील्ड सत्यापन के दौरान अधिकारियों के साथ साझा करना होगा।
error: Content is protected !!