शीतल देवी ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर 2025’ चुनी गईं
भारत की शीतल देवी को वर्ल्ड आर्चरी द्वारा ‘पैरा आर्चर ऑफ द ईयर 2025’ चुना गया है। जम्मू-कश्मीर की रहने वाली 19 वर्षीय शीतल पिछले साल दक्षिण कोरिया के ग्वांगजू में आयोजित विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में महिलाओं की कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाली पहली और एकमात्र बिना हाथों वाली (armless) महिला तीरंदाज बनीं।
उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में पदकों का एक पूरा सैट अपने नाम किया, जिसमें महिला टीम स्पर्धा का रजत (silver) और मिश्रित टीम स्पर्धा का कांस्य (bronze) पदक शामिल है। विश्व चैंपियनशिप के इस ऐतिहासिक स्वर्ण के अलावा, शीतल के नाम पेरिस पैरालंपिक का मिश्रित टीम कांस्य पदक, और 2022 एशियाई पैरा खेलों व 2023 बैंकॉक एशियाई चैंपियनशिप के व्यक्तिगत रजत पदक भी दर्ज हैं।
वर्ल्ड आर्चरी अवार्ड्स
2011 में शुरू किया गया वर्ल्ड आर्चरी अवार्ड्स, खेल में उत्कृष्टता और उत्कृष्ट योगदान को सम्मानित करता है, जो उन एथलीटों का जश्न मनाता है जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी सीजन को परिभाषित किया है।
इस वर्ष, ये पुरस्कार आठ श्रेणियों में प्रदान किए गए, जिनमें ‘आर्चर ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार तुर्की के एमिरकन हनी (Emircan Haney) को दिया गया। ‘यंग आर्चर ऑफ द ईयर’ से फ्रांस के बैप्टिस्ट एडिस (Baptiste Addis) को सम्मानित किया गया, जबकि ‘बेस्ट टीम ऑफ द ईयर’ का खिताब कोरिया की रिकर्व पुरुष टीम ने अपने नाम किया।


