लामितिये अभ्यास 2026

भारतीय सशस्त्र बलों का एक दस्ता सेशेल्स रक्षा बलों (SDF) के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास “लामितिये-2026” (LAMITIYE-2026) के 11वें संस्करण में भाग लेने के लिए सेशेल्स पहुँच गया है।

  • आयोजन: यह संयुक्त अभ्यास 09 से 20 मार्च 2026 तक सेशेल्स डिफेंस एकेडमी में आयोजित किया जा रहा है।
  • अर्थ: ‘लामितिये’ का अर्थ क्रियोल भाषा में ‘मित्रता’ है। यह एक द्विवार्षिक (दो साल में एक बार होने वाला) प्रशिक्षण कार्यक्रम है और 2001 से सेशेल्स में आयोजित किया जा रहा है।
  • महत्व: यह संस्करण एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है क्योंकि इसमें भारतीय सशस्त्र बलों की तीनों सेनाएं (थल सेना, नौसेना और वायु सेना) भाग ले रही हैं।
  • प्रतिभागी: इस दस्ते में असम रेजिमेंट के कर्मी शामिल हैं। भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना की ओर से INS त्रिकंड और C-130 विमान इस अभ्यास का हिस्सा हैं।
  • कार्यप्रणाली: 12 दिनों तक चलने वाले इस संयुक्त अभ्यास में फील्ड ट्रेनिंग एक्सरसाइज, कॉम्बैट चर्चा, केस स्टडीज, व्याख्यान और प्रदर्शन शामिल होंगे, जिसका समापन दो दिवसीय ‘वैलिडेशन एक्सरसाइज’ के साथ होगा।
error: Content is protected !!