भारत ने सूखा प्रभावित मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा

विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक बयान में बताया कि भारत ने एल नीनो (El Nino) प्रभाव के कारण आए सूखे के बाद मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल की एक खेप भेजी है। उन्होंने कहा कि यह ‘ग्लोबल साउथ’ (Global South) के भागीदारों का समर्थन करने और ‘दक्षिण-दक्षिण सहयोग’ (South-South cooperation) की भावना को आगे बढ़ाने के प्रति भारत की निरंतर प्रतिबद्धता का दोहराव है।

इस दक्षिण-पूर्वी अफ्रीकी देश में 40 लाख से अधिक लोग (लगभग 20 प्रतिशत आबादी) खाद्य पदार्थों की भारी कमी का सामना कर रहे हैं, जिससे कुपोषण बढ़ रहा है और परिवारों को भूखा रहना पड़ रहा है।

यह संकट एल नीनो मौसम प्रणाली के कारण पैदा हुआ है, जिससे अनियमित बारिश हुई है और चिलवा झील (Lake Chilwa) जैसे प्रमुख जल निकाय सूख गए हैं।

error: Content is protected !!