MeitY ने 30 kW वाइड बैंड गैप (WBG)-आधारित इंटीग्रेटेड ड्राइव सिस्टम लॉन्च किया

चेन्नई में 2 मार्च को इलेक्ट्रिक वाहन अनुप्रयोगों के लिए स्वदेशी रूप से विकसित 30 kW वाइड बैंड गैप (WBG) आधारित इंटीग्रेटेड ड्राइव सिस्टम (IDS) लॉन्च किया गया। इस तकनीक को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के ‘नेशनल मिशन ऑन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी’ (NaMPET) के तहत सी-डैक (C-DAC), तिरुवनंतपुरम ने IIT मद्रास और ल्यूकस टीवीएस (Lucas TVS) के सहयोग से विकसित किया है। इसका उद्घाटन MeitY सचिव द्वारा IIT मद्रास में किया गया।

मुख्य विशेषताएं और महत्व

  • लक्षित श्रेणी: 30 किलोवाट पावर क्लास विशेष रूप से भारत के तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक पैसेंजर वाहन क्षेत्र के लिए प्रासंगिक है, जिसमें कॉम्पैक्ट कारें और फ्लीट मोबिलिटी प्लेटफॉर्म शामिल हैं।
  • आत्मनिर्भरता: इस तरह के एकीकृत सिस्टम के स्वदेशी विकास से आयात पर निर्भरता कम होगी।
  • लागत में कमी: स्थानीयकरण के माध्यम से सिस्टम की लागत कम होगी और बड़े पैमाने पर विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
  • राष्ट्रीय पहल का समर्थन: यह विकास ‘प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव’ (PLI) जैसी राष्ट्रीय योजनाओं के अनुरूप है।
error: Content is protected !!