त्रिपुरा में देश का पहला राज्य नवाचार मिशन (SIM)

नीति आयोग के तहत अटल नवाचार मिशन (AIM) ने त्रिपुरा में देश का पहला राज्य नवाचार मिशन (SIM) लॉन्च किया है। यह पहल भारत के नवाचार परिदृश्य को विकेंद्रीकृत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

मिशन की प्रमुख विशेषताएँ और उद्देश्य:

  • संस्थागत ढांचा: राज्य नवाचार मिशन, AIM 2.0 कार्यक्रम का हिस्सा है, जिसे नीति आयोग के राज्य सहायता मिशन (SSM) के तत्वावधान में विकसित किया गया है। यह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक दीर्घकालिक संस्थागत तंत्र के रूप में कार्य करेगा।
  • स्थानीय और राष्ट्रीय तालमेल: इसका डिज़ाइन राज्यों को उनकी स्थानीय शक्तियों और राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुरूप एक मजबूत, समावेशी और संदर्भ-विशिष्ट नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र (Innovation Ecosystem) बनाने में मदद करने के लिए तैयार किया गया है।
  • शिक्षा और उद्यमिता: यह मिशन त्रिपुरा को स्कूल स्तर से ही नवाचार शिक्षा और उद्यमिता अनुभव को मजबूत करने में सहायता प्रदान करेगा।
  • स्टार्टअप्स को सहायता: यह स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को पारंपरिक जोखिम सीमाओं से परे जाकर बुनियादी ढांचे (Infrastructure), परामर्श (Mentorship) और फंडिंग तक पहुंच बनाने में सक्षम बनाएगा।
  • समावेशी दृष्टिकोण: यह मिशन समावेशिता, क्षेत्रीय संतुलन और सरकार, शिक्षा जगत (Academia), उद्योग और नागरिक समाज के बीच सहयोग पर जोर देता है।
error: Content is protected !!