पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश में एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर यूनिट का उद्घाटन किया

21 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से HCL-फॉक्सकॉन (HCL-Foxconn) संयुक्त उद्यम परियोजना — ‘इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड’ की आधारशिला रखी। यह संयंत्र उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के जेवर क्षेत्र में स्थापित किया जा रहा है।

HCL-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर सुविधा की स्थापना तकनीकी आत्मनिर्भरता की ओर भारत की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण को दर्शाता है जिसके तहत भारत को हाई-एंड इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर विनिर्माण के लिए एक विश्वसनीय वैश्विक गंतव्य के रूप में स्थापित करना है।

परियोजना की मुख्य विशेषताएं:

  • उत्पादन क्षमता: नोएडा में स्थापित होने वाला यह संयंत्र सालाना 3 करोड़ 60 लाख चिप्स का उत्पादन करेगा।
  • विकास के आंकड़े: प्रधानमंत्री ने उल्लेख किया कि पिछले 11 वर्षों में भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण लगभग 6 गुना बढ़ गया है, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स निर्यात में 8 गुना की वृद्धि हुई है।
  • मोबाइल क्रांति: मोबाइल फोन उत्पादन में 28 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है, और इसका निर्यात 100 गुना से भी ज्यादा बढ़ गया है।
  • उत्तर प्रदेश की भूमिका: उन्होंने बताया कि देश के कुल मोबाइल फोन विनिर्माण में अब उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी आधे से भी अधिक है।

error: Content is protected !!