एआई (AI) के लिए भारत का M.A.N.A.V. विजन

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 19 फरवरी 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ (India AI Impact Summit 2026) का उद्घाटन किया। नई दिल्ली एआई इम्पैक्ट समिट में, प्रधानमंत्री ने एआई (AI) के लिए भारत का M.A.N.A.V. विजन प्रस्तुत किया। उन्होंने विस्तार से बताया कि M.A.N.A.V. का अर्थ है:

  • M – नैतिक और सदाचारी प्रणालियाँ (Moral and Ethical Systems): AI नैतिक दिशानिर्देशों पर आधारित होना चाहिए।
  • A – जवाबदेह शासन (Accountable Governance): पारदर्शी नियम और मजबूत निगरानी।
  • N – राष्ट्रीय संप्रभुता (National Sovereignty): डेटा उसके वास्तविक मालिक का है।
  • A – सुलभ और समावेशी (Accessible and Inclusive): AI एकाधिकार नहीं, बल्कि एक गुणक (multiplier) होना चाहिए।
  • V – वैध और तर्कसंगत (Valid and Legitimate): AI कानून सम्मत और सत्यापन योग्य होना चाहिए।

उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत का M.A.N.A.V. विजन 21वीं सदी की AI-संचालित दुनिया में मानवता के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का विषय “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” यानी ‘सभी का कल्याण, सभी की खुशी’ है। इसका उद्देश्य भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश के रूप में स्थापित करना है और एक ऐसे भविष्य की कल्पना करना है जहाँ AI मानवता को आगे बढ़ाए, समावेशी विकास को बढ़ावा दे और हमारे साझा ग्रह की रक्षा करे।

error: Content is protected !!