इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) क्या है?

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश के दो राष्ट्रीय राजमार्ग खंडों (310.35 किमी) के परिसंपत्ति मुद्रीकरण (Asset Monetization) के लिए ‘नेशनल हाइवेज इन्फ्रा ट्रस्ट’ (NHIT) के 6,220.90 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है।

NHIT, जो NHAI द्वारा प्रायोजित एक InvIT है, अब तक CPPIB, OTPP, EPFO और SBI जैसे बड़े निवेशकों से पूंजी जुटा चुका है। इसकी वर्तमान मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 28,000 करोड़ रुपये है और यह NSE तथा BSE दोनों पर सूचीबद्ध है।


इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (InvIT) क्या है?

एक InvIT म्यूचुअल फंड की तरह कार्य करता है, जो व्यक्तिगत और संस्थागत निवेशकों को बुनियादी ढांचा परियोजनाओं (Infrastructure Projects) में सीधे निवेश करने और आय के एक हिस्से को रिटर्न के रूप में अर्जित करने की अनुमति देता है।

InvIT की मुख्य विशेषताएं:

  • उद्देश्य: खुदरा (retail) निवेशकों को उन बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं में निवेश का अवसर देना, जो पहले केवल बड़े संस्थागत निवेशकों के लिए उपलब्ध थीं।
  • संरचना: यह एक त्रि-स्तरीय संरचना है जहाँ प्रायोजक (Sponsor) InvIT की स्थापना करता है, जो सीधे या विशेष प्रयोजन वाहन (SPV) के माध्यम से परियोजनाओं में निवेश करता है।
  • नियमन: InvITs का संचालन सेबी (SEBI – Infrastructure Investment Trusts) विनियम, 2014 के तहत किया जाता है।
  • रिटर्न: ये ट्रस्ट अपनी अधिकांश कमाई को निवेशकों को लाभांश (dividends) के रूप में वितरित करते हैं, जिससे आय का एक नियमित स्रोत बना रहता है।
  • तरलता (Liquidity): InvITs स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होते हैं, जिससे इन्हें खरीदना और बेचना आसान होता है।
error: Content is protected !!