माउंट एकांकागुआ (Mount Aconcagua)

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली से अर्जेंटीना में माउंट एकांकागुआ (Mount Aconcagua) के लिए एक संयुक्त अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह संयुक्त अभियान उत्तरकाशी के नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (NIM) और पहलगाम के जवाहर पर्वतारोहण एवं शीतकालीन खेल संस्थान (JIM & WS) द्वारा संचालित किया जा रहा है।

माउंट एकांकागुआ के बारे में मुख्य तथ्य

  • ऊंचाई: लगभग 6,960 मीटर।
  • महत्व: यह दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी है और एशिया के बाहर दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत है। साथ ही, यह पश्चिमी गोलार्ध (Western Hemisphere) का भी उच्चतम बिंदु है।
  • स्थान: यह पश्चिम-मध्य अर्जेंटीना में चिली की सीमा पर स्थित है।
  • पर्वत श्रृंखला: एकांकागुआ दक्षिणी एंडीज पर्वतमाला का हिस्सा है। हालाँकि इसकी चोटी अर्जेंटीना में है, लेकिन इसके पश्चिमी ढलान चिली के तटीय निचले इलाकों से शुरू होते हैं।
error: Content is protected !!