केंद्रीय गृह मंत्री ने 5 ‘भारत टैक्सी’ का औपचारिक शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 5 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में भारत की पहली सहकारी आधारित टैक्सी सेवा, ‘भारत टैक्सी’ (Bharat Taxi) का औपचारिक शुभारंभ किया। भारत टैक्सी कोई सरकारी सेवा नहीं है, बल्कि एक सहकारी पहल है, जो ‘सहकार’ और ‘सरकार’ के बीच के अंतर को स्पष्ट करती है।

भारत टैक्सी की मुख्य विशेषताएं:

  • पंजीकरण और स्थापना: यह मल्टी-स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटीज एक्ट, 2002 के तहत पंजीकृत भारत का पहला सहकारी-नेतृत्व वाला राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म है, जिसकी स्थापना 6 जून 2025 को हुई थी।
  • स्वामित्व मॉडल: टैक्सी चालक स्वयं इस प्लेटफॉर्म के वास्तविक मालिक हैं। प्रत्येक ‘सारथी’ (चालक) इस सहकारी संस्था में एक शेयरधारक (shareholder) बनता है।
  • शेयर पूंजी: सहकारी संस्था में अधिकतम शेयर पूंजी की सीमा ₹500 तय की गई है, जो ड्राइवरों को वास्तविक स्वामित्व अधिकार प्रदान करती है। सारथियों के निर्वाचित प्रतिनिधि बोर्ड में बैठेंगे और उनकी ओर से निर्णय लेंगे।
  • शून्य-कमीशन मॉडल: निजी टैक्सी प्लेटफार्मों के विपरीत, भारत टैक्सी ड्राइवरों की कमाई से एक प्रतिशत भी कमीशन नहीं काटेगी। ग्राहक द्वारा किया गया भुगतान सीधे और तुरंत सारथी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।
  • प्राइजिंग मॉडल: यह प्लेटफॉर्म ‘जीरो-कमीशन’ और ‘सर्र्ज-फ्री’ (Surge-free) मूल्य निर्धारण मॉडल पर काम करता है, जो विदेशी निवेश-आधारित एग्रीगेटर प्लेटफार्मों के लिए एक स्वदेशी विकल्प पेश करता है।
  • सुरक्षा और सेवा: यह सेवा चार पहिया, तिपहिया और दोपहिया वाहनों को एकीकृत करती है और इसमें महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया गया है।
error: Content is protected !!